Saturday, April 22, 2017

51 ==> 'बाहुबली' के कटप्पा, रियल लाइफ में ऐसे दिखते हैं, देखें फैमिली फोटोज ==> पूरा पड़ने के लिए इसी फोटो पर क्लिक करे

पत्नी माहेश्वरी के साथ सत्यराज।

MYBHATIBLOG-मुंबई/चेन्नई।कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा? इस सवाल का जवाब फिल्म के सेकंड पार्ट 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' से मिलने की उम्मीद है। यह फिल्म इसी महीने 28 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

फिल्म में 'कटप्पा' का किरदार निभाने वाले 62 वर्षीय एक्टर सत्यराज 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं सत्यराज और उनकी फैमिली के बारे में।

  बेटा एक्टर तो बेटी है न्यूट्रिशनिस्ट...


                          शादी के दौरान सत्यराज और माहेश्वरी।

- 3 अक्टूबर 1954 को चेन्नई, तमिलनाडु में जन्मे सत्यराज का असली नाम रंगाराज सुबय्या है।
- सत्यराज ने 1979 में प्रोड्यूसर मधमपट्टी शिवकुमार की भतीजी माहेश्वरी से शादी की।

- सत्यराज की एक बेटी दिव्या और बेटा सिबिराज हैं। सिबिराज खुद भी एक्टर हैं। जबकि दिव्या पेशे से न्यूट्रिशनिस्ट हैं।


डायरेक्टर विजय और एक्ट्रेस अमाला पॉल की शादी में सत्यराज और माहेश्वरी। साथ में है बेटा सिबिराज।

- सत्यराज ने करियर की शुरुआत नेगेटिव किरदारों से की। हालांकि बाद में उन्होंने एक्शन, ड्रामा से लेकर कॉमेडी फिल्मों में भी काम किया।

- सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी उन्हें कटप्पा का किरदार निभाकर मिली। 2015 में दिए एक इंटरव्यू में सत्यराज ने बताया था, "24 की उम्र में लोक कथाओं पर आधारित फिल्म करने की चाहत को 60 की उम्र में राजामौली (बाहुबली के डायरेक्टर) ने पूरी की।



         सिबिराज और रेवती की शादी में एक्टर सूर्या और उनकी पत्नी ज्योतिका। साथ में हैं सत्यराज।

जब रजनीकांत 35 साल के थे, तब मैंने उनके पिता का किरदार निभाया था। उस वक्त मैं 31 का था। मैंने कभी उम्र की परवाह नहीं की। यह मेरे लिए कभी मायने नहीं रखती।"

- 'बाहुबली' के लिए सत्यराज ने बाल्ड लुक अपनाया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1986 से वे विग पहन रहे हैं। करियर के शुरुआत दौर से ही उनके बाल झड़ने लगे थे।



                     सिबिराज और रेवती की शादी में एक्ट्रेस रम्या कृष्णन और सत्यराज।

- Vedham Pudhithu (1987), Nadigan (1990), Periyar (2007), Onbadhu Roobai Nottu (2007), Nanban (2012), राजा रानी (2013) समेत कई फिल्मों में उन्होंने अहम रोल निभाया है।

- शाहरुख खान स्टारर 'चेन्नई एक्सप्रेस' में उन्होंने दीपिका पादुकोण के पिता का किरदार निभाया है।
- 'बाहुबली 2' के बाद वे 'Madai Thiranthu' और 'विजय 61' में नजर आएंगे।


9 साल पुराने मामले में कटप्पा ने मांगी माफी

- सत्यराज ने 9 साल पहले दिए अपने एक बयान पर शुक्रवार को माफी मांगी है।
- दरअसल, सत्यराज ने कावेरी विवाद पर कन्नड़ लोगों के खिलाफ कमेंट किया था।

- साल 2008 में कावेरी के पानी की मांग कर रहे तमिल किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए सत्यराज ने बयान दिया था, "तमिल के लोगों को ऐसे पेड़ की तरह नहीं होना चाहिए जो चुपचाप से खड़ा रहता है और कोई भी कुत्ता आकर उसपर पेशाब करके चला जाता है।"



                                                    सत्यराज की बेटी दिव्या।

- हाल के दिनों में यह बयान वायरल हुआ, जिसके बाद कई कन्नड़ संगठनों ने 'बाहुबली 2' का जमकर विरोध किया। इस बयान पर शुक्रवार को माफी मांगते हुए सत्यराज ने कहा- ''मैं कन्नड़ विरोधी नहीं हूं। मेरे उस

बयान से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो माफी मांगता हूं। इसके लिए बाहुबली की टीम की मेहनत को नुकसान नहीं पहुंचाए। मैं फिल्म के मुकाबले बहुत छोटा एक्टर हूं।''


आगे की  स्लाइड्स में देखें, सत्यराज की फैमिली के कुछ और PHOTOS...



                                     सत्यराज की बहू रेवती और बेटा सिबिराज।

सत्यराज के बेटे सिबिराज ने 14 सितंबर, 2008 को रेवती से शादी की। रेवती पेशे से इंजीनियर हैं और चेन्नई की एक आईटी कंपनी में काम करती हैं। शादी से पहले दोनों ने 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। 15 अप्रैल, 2013 को सिबिराज बेटे धीरन के पिता बने।




                    सिबिराज की शादी में डायरेक्टर मणि रत्नम और पत्नी सुहासिनी।

सिबिराज ने 2003 में फिल्म 'स्टूडेंट नंबर वन' से करियर शुरू किया। हालांकि उनकी यह फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद उन्होंने Mannin Maindhan, Kovai Brothers, Naanayam, Pokkiri Raja, Jackson Durai और Sathya जैसी फिल्मों में काम किया





                                              सत्यराज की बेटी दिव्या।

सत्यराज की बेटी दिव्या पेशे से न्यूट्रिशनिस्ट है। उन्होंने इसी सब्जेक्ट में एम फिल किया है और फिलहाल पीएचडी कर रही हैं। इसके अलावा फूड एंड न्यूट्रिशन सब्जेक्ट पर एक किताब भी लिख रही हैं। दिव्या ने हाल

ही में तमिल रिफ्यूजियों को कुपोषण और एनीमिया जैसी बीमारी से बचाने के लिए हेल्दी ईटिंग और विटामिन थेरेपी पर अवेयरनेस कैम्प लगाया था।


आगे की स्लाइड्स पर देखें, सत्यराज की फैमिली Photos...


आप हर बॉलीवुड स्टार्स का रियल लाइफ सफर जानना चाहते है तो इस ब्लॉग वेबसाइड को फॉलो करे, उपर जाये और साइड में कोने पर फॉलो ऑप्शन पर क्लिक करे, स्टार्स की हर नई जानकारी आपके फेसबुक वाल

पर बहुच जाएगी, पर आप उपर जाकर {follow}ऑप्शन पर क्लिक करेंगें तब { किसी भी समय गूगल में सर्च कीजिये MYBHATIBLOG और जुड़े रहिये बॉलीवुड के साथ }


आपको केसा लगा यह इन्फॉर्मेशन कमैंट्स में ज़रूर लिखे, और आपके फेसबुक पर भी अपने दोस्तों को शेयर करे

इसको भी पड़े

इंग्लिश सब को आती है पर जिनको नहीं आती है वो भी पड़ सके इस लिए हमारा ब्लॉग साइड हिंदी में ही लिखा जाता है,

No comments:

Post a Comment