Saturday, April 22, 2017

51 ==>माधुरी से जैकलीन तक, जानिए इन 14 स्टार्स के पापा क्या काम करते ==> पूरा पड़ने के लिए इसी फोटो पर क्लिक करे

                                             माधुरी दीक्षित पिता- शंकर दीक्षित

MYBHATIBLOG-मुंबई। बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनके फादर लाइमलाइट और मीडिया की चकाचौंध से दूर ही रहे। यहां तक कि जब उनका बेटा या बेटी करियर के पीक पर थे, तब भी वे सिर्फ अपने

प्रोफेशन में ही बिजी रहे। इनमें माधुरी दीक्षित के पिता शंकर दीक्षित से लेकर जैकलीन फर्नांडिज के पापा एलरॉय फर्नांडिज तक शामिल हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं कि आखिर इन स्टार्स के फादर किस प्रोफेशन में रहे।

माधुरी दीक्षित पिता- शंकर दीक्षित
माधुरी का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ। इनके पिता का नाम शंकर दीक्षित है। वो पेशे से इंजीनियर थे और उनकी खुद की फैक्टरी थी। सितंबर, 2013 में 91 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।


                                 जैकलीन फर्नांडिज पिता - एलरॉय फर्नांडिज

11 अगस्त, 1985 को बहरीन के मनामा में जन्मीं जैकलीन के पिता एलरॉय श्रीलंकन हैं, जबकि उनकी मां मलेशियन हैं। उनके पिता डीजे और म्यूजीशियन हैं। वो 1980 में श्रीलंका से बहरीन शिफ्ट हो गए थे।


आगे की 12 स्लाइड्स में जानें, कुछ और बॉलीवुड सेलेब्स के फादर्स और उनके प्रोफेशन के बारे में...



                                     अजय देवगन के साथ पापा वीरू देवगन 

2 अप्रैल 1969 को जन्मे अजय देवगन के पिता का नाम वीरू देवगन है। वो स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने 80 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में फाइट और एक्शन सीन्स को कोरियोग्राफ किया है। इनमें हिंदुस्तान की कसम, लाल बादशाह, दिलवाले और इश्क जैसी फिल्में हैं।



                        अनुष्का शर्मा पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा के साथ 

1 मई, 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्‍या में जन्मी अनुष्का शर्मा के पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा हैं। वो आर्मी में ऑफिसर रह चुके हैं। अनुष्का ने बॉलीवुड में ‘रब ने बना दी जोड़ी’ (2008) से डेब्यू किया था।



                              दीपिका के पिता का नाम प्रकाश पादुकोण 

5 जनवरी, 1986 को जन्मीं दीपिका के पिता का नाम प्रकाश पादुकोण है। वो फेमस बैडमिंटन प्लेयर रह चुके हैं। भारत सरकार ने 1972 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड और 1982 में पद्मश्री से सम्मानित किया है।


                        कंगना पिता अमरदीप रनोट के साथ और साथ में माँ भी है 

23 मार्च, 1986 को हिमाचल प्रदेश के भांबला में जन्मी कंगना के पिता अमरदीप रनोट बिजनसमैन हैं। कंगना ने (2006) में आई फिल्म ‘गैंगस्टर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया।



                            जॉन अब्राहम  पिता अब्राहम जॉन के साथ 

17 दिसंबर, 1972 को अलुवा, केरल में जन्मे जॉन के पिता का नाम अब्राहम जॉन है। वो पेशे से आर्किटेक्ट हैं। जॉन के पिता मलयाली हैं, जबकि उनकी मां पारसी हैं। जॉन अब्राहम ने साल 2003 में आई फिल्म ‘जिस्म’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।



                                             हुमा कुरैशी पिता सलीम कुरैशी के साथ 

28 जुलाई, 1986 को दिल्ली में जन्मीं हुमा कुरैशी के पिता का नाम सलीम कुरैशी है। वो Sleem’s रेस्टोरेंट चैन के मालिक हैं। हुमा की डेब्यू मूवी गैंग्स ऑफ वासेपुर है।



                                     रणदीप पिता डॉ. रणबीर हुड्डा के साथ 

20 अगस्त, 1976 को रोहतक में जन्मे रणदीप के पिता डॉ. रणबीर हुड्डा सर्जन हैं। रणदीप की पहली फिल्म ‘मानसून वेडिंग’ (2001) थी।



                                 रणवीर सिंह पिता जगजीत सिंह भवनानी के साथ 

6 जुलाई, 1985 को मुंबई में जन्मे रणवीर सिंह के पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी है। वो रियल इस्टेट बिजनेसमैन हैं। रणवीर ने ‘बैंड बाजा बारात’ (2010) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।



विद्या बालन पिता पीआर बालन के साथ 

1 जनवरी, 1979 को मुंबई में जन्मीं विद्या बालन के पिता का नाम पीआर बालन है। वो डिजिकेबल के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट हैं। विद्या ने 2005 में आई फिल्म परिणीता से बॉलीवुड डेब्यू किया।


                                          राधिका पिता चारूदत्त आप्टे के साथ 

7 सितंबर, 1985 को पुणे में जन्मीं राधिका के पिता चारूदत्त आप्टे पेशे से डॉक्टर (न्यूरो सर्जन) हैं। वो पुणे के पॉपुलर सह्याद्रि हॉस्पिटल के चेयरमैन भी हैं। राधिका की डेब्यू फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’ (2005) है।


                                         यामी गौतम पिता मुकेश गौतम के साथ 

28 नवंबर, 1988 को बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में जन्मीं यामी गौतम के पिता मुकेश गौतम पंजाबी फिल्मों के डायरेक्टर हैं। उन्हें 2011 में आई फिल्म 'एक नूर' के लिए जाना जाता है। वो पीटीसी पंजाबी के वाइस प्रेसिडेंट भी हैं।

                           कल्कि कोचलिन पिता जोएल कोचलिन के साथ 

10 जनवरी, 1984 को पांडिचेरी में जन्मीं कल्कि के पिता जोएल कोचलिन फ्रांस से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता फ्रांस के एंगर्स शहर से इंडिया आकर बस गए। जोएल बाइकर्स के साथ ही फेमस फोटोग्राफर भी हैं। वो नॉर्थ-ईस्ट के इलाकों की खोज पर एक ट्रैवल शो भी होस्ट कर चुके हैं।


आप हर बॉलीवुड स्टार्स का रियल लाइफ सफर जानना चाहते है तो इस ब्लॉग वेबसाइड को फॉलो करे, उपर जाये और साइड में कोने पर फॉलो ऑप्शन पर क्लिक करे, स्टार्स की हर नई जानकारी आपके फेसबुक वाल

पर बहुच जाएगी, पर आप उपर जाकर {follow}ऑप्शन पर क्लिक करेंगें तब { किसी भी समय गूगल में सर्च कीजिये MYBHATIBLOG और जुड़े रहिये बॉलीवुड के साथ }


आपको केसा लगा यह इन्फॉर्मेशन कमैंट्स में ज़रूर लिखे, और आपके फेसबुक पर भी अपने दोस्तों को शेयर करे

इसको भी पड़े

इंग्लिश सब को आती है पर जिनको नहीं आती है वो भी पड़ सके इस लिए हमारा ब्लॉग साइड हिंदी में ही लिखा जाता है,

No comments:

Post a Comment