Friday, April 21, 2017

45 ==>रवीना से अभिषेक तक, जानिए क्यों ऐन मौके पर टूट गई इन सेलेब्स की शादी ==> पूरा पड़ने के लिए इसी फोटो पर क्लिक करे

                                 अक्षय-रवीना और अभिषेक-करिश्मा।

mybhatiblog-मुंबई।बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनके अफेयर रहे और शादी से पहले इन्होंने एक-दूसरे को डेट भी किया। हालांकि इनमें से कुछ रिश्ते तो सगाई तक भी पहुंचे, लेकिन ऐन वक्त पर इनकी शादी टूट गई। इनमें रवीना टंडन और अभिषेक बच्चन से लेकर सलमान खान तक के नाम शामिल हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसे ही स्टार्स के बारे में, जिनकी शादी ऐन वक्त पर टूट गई।




                                             रवीना टंडन और अक्षय कुमार
- फिल्म 'मोहरा' में रवीना-टंडन और अक्षय ने साथ काम किया। फिल्म की कामयाबी के बाद दोनों करीब आ गए।

- अक्षय-रवीना के बीच तीन साल तक अफेयर चला। रवीना ने एक इंटरव्यू में यह बात कबूली थी कि उन्होंने मंदिर में अक्षय के साथ सीक्रेटली सगाई कर ली है। रवीना के मुताबिक अक्षय को डर था कि कहीं उनकी पॉपुलैरिटी कम न हो जाए इसलिए उन्होंने यह बात सबसे छुपाई।


                                           अक्षय कुमार के साथ शिल्पा शेट्टी 

- दोनों का रिश्ता शादी के करीब पहुंच रहा था, लेकिन इसी बीच अक्षय की लाइफ में शिल्पा की मौजूदगी ने इन्हें एक-दूसरे से अलग कर दिया। कहा जाता है कि अक्षय रवीना के साथ शिल्पा को भी डेट कर रहे थे।
- बाद में अक्षय ने ट्विंकल खन्ना और रवीना ने बिजनेसमैन अनिल थडानी से शादी कर ली।




                                           अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर

- करिश्मा-अभिषेक के प्यार की शुरुआत अभिषेक की बहन श्वेता की शादी के बाद हुई। दरअसल श्वेता की शादी करिश्मा की बुआ के बेटे से हुई है। शादी के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए।

- इसी दौरान अभिषेक को उनकी डेब्यू मूवी 'रिफ्यूजी' मिली। कहा जाता है कि फिल्म की हीरोइन करीना कपूर सेट पर अभिषेक को जीजू कहकर बुलाती थीं।


                [सगाई फोटो] जाया बच्चन, अभिषेक, और बेटी श्वेता बच्चन, करिश्मा कपूर, अमिताभ बच्चन

- बाद में अमिताभ बच्चन ने अपने बर्थडे पर अभिषेक-करिश्मा की सगाई का ऐलान कर दिया।
- कहा जाता है कि करिश्मा की मां बबीता को अभिषेक पसंद नहीं थे। इसकी एक वजह यह भी थी कि उस दौर में अभिषेक की फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, जबकि करिश्मा टॉप की हीरोइन थीं।



                                                             करिश्मा और अभषेक 

- बबीता को इस बात का डर था कि कहीं अभिषेक करियर में सफल नहीं हुए तो क्या होगा। करिश्मा भी मां के फैसले का विरोध नहीं कर सकीं और फाइनली ये शादी टूट गई।

- बाद में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली। वहीं करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से शादी की। हालांकि संजय और करिश्मा का अब तलाक हो चुका है। संजय कपूर ने प्रिया चटवाल से तीसरी शादी की है।


आगे की स्लाइड्स में जानें, कुछ और बॉलीवुड सेलेब्स, जिनकी शादी ऐन वक्त पर टूट गई...




                                         सलमान खान और संगीता बिजलानी

- सलमान खान और संगीता बिजलानी एक वक्त सीरियस रिलेशनशिप में थे। दोनों का रिश्ता शादी के करीब पहुंच चुका था।

- हालांकि इसी बीच सलमान की जिंदगी में सोमी अली आ गईं और संगीता से उनकी दूरियां बढ़ गईं। सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि संगीता के साथ उनकी शादी के कार्ड तक छप चुके थे, लेकिन बात जम नहीं पाई और फिर ये शादी टूट गई।


                                             जितेंद्र और हेमा मालिनी

- जितेंद्र की नजदीकियां कभी हेमा मालिनी से थीं। यहां तक कि वो अपनी मंगेतर शोभा को छोड़ उनसे शादी करने वाले थे लेकिन ऐन मौके पर धर्मेंद्र दोनों के बीच आ गए।
- 1975 में आई फिल्म ‘दुल्हन’ की शूटिंग के दौरान जितेंद्र, हेमा मालिनी को दिल दे बैठे थे। दोनों ने शादी करने का फैसला भी कर लिया था।
- जब इस बात की भनक जितेंद्र की मंगेतर और बचपन की दोस्त शोभा कपूर को लगी तो उन्होंने धर्मेंद्र को हेमा को समझाने की जिम्मेदारी सौंपी। नतीजा ये हुआ कि ये शादी टूट गई। ये अलग बात है कि बाद में खुद धर्मेंद्र ने हेमा के साथ दूसरी शादी की


                                                           श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती

- समय-समय पर श्रीदेवी का नाम उनके को-एक्टर्स के साथ जुड़ता रहा। एक दौर में श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर्स के किस्से काफी मशहूर हुए। बाद में दोनों का अलगाव हो गया।



                            श्री देवी और बोनी कपूर [बोनी कपूर अनिल कपूर के बड़े भाई है] 

- 1996 में श्रीदेवी ने फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को चौंकाते हुए 8 साल बड़े बोनी कपूर के साथ शादी कर ली। कहा जाता है कि श्रीदेवी यह शादी टालना चाहती थीं, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें यह शादी करनी ही पड़ी। ऐसा भी कहा जाता है कि श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं।




                                    विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत गिल

- विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत गिल 2000 में एक-दूसरे को डेट करते थे। कहा जाता है कि 2002 में दोनों ने सगाई भी कर ली थी।

- गुरप्रीत के मुताबिक, जब वो विवेक के साथ रिलेशन में थीं तो उन्हें उनके प्रोफेशन और बिजी शेड्यूल के बारे में पता नहीं था।

- फिल्म 'रोड' की शूटिंग के दौरान विवेक चाहते थे कि मैं उनके कपड़े डिजाइन करूं। लेकिन मैंने ऐसा करने से मना कर दिया।

- बस यहीं से हम दोनों के बीच दूरियां शुरू हो गईं। इसके बाद विवेक ने मुझ पर कई और झूठे आरोप लगाए और इसके बाद हमने अलग होने का फैसला कर लिया।
- बाद में विवेक ने 29 अक्टूबर, 2010 को प्रियंका अल्वा से शादी कर ली।


                                        मल्लिका शेरावत और विजय सिंह

- 2013 में मल्लिका शेरावत ने टीवी शो 'द बैचलरेट इंडिया मेरे ख्यालों की मल्लिका' में विजय सिंह को पार्टनर के तौर पर चुना था। मल्लिका ने सगाई की, लेकिन एक साल बाद ही रिश्ता तोड़ दिया था।

- एक इंटरव्यू में मल्लिका से 12 साल छोटे विजय ने बताया था, "यह एक कॉन्ट्रैक्ट था, जिसमें लिखा था कि मल्लिका एक साल के अंदर मुझसे शादी कर सकती हैं। इसके बाद वह चाहें तो इनकार भी कर सकती हैं।

- विजय के मुताबिक- एक साल के लिए उन्होंने मुझे लॉस एंजिलिस बुलाया, लेकिन मैं नहीं जा सका।
- सालभर बाद उन्होंने मुझे यह हिंट करना शुरू कर दिया कि मैं उनसे काफी छोटा हूं और इतनी एज गेप वाले रिलेशन कभी नहीं चलते। कुछ महीनों बाद मल्लिका ने मेरे फोन कॉल अटेंड करना भी बंद कर दिए।

- बाद में मैंने भी फोन करना बंद कर दिया। मुझे पता चल गया है कि रियलिटी शोज फेक होते हैं। मैं शो में यह सोचकर आया था कि मेरी शादी होगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।



                                       नील नितिन मुकेश और प्रियंका भाटिया

- नील नितिन मुकेश और उनकी गर्लफ्रेंड रहीं डिजाइनर प्रियंका भाटिया ने करीब 2 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। खबरें तो यहां तक आई थीं कि दोनों ने सगाई भी कर ली है। माना जा रहा था कि दोनों जल्द शादी कर लेंगे।

- हालांकि इसी दौरान नील को फिल्मों के ऑफर मिलने लगे और उन्हें लगा कि शादी के बाद फैमिली के साथ-साथ फिल्मों में काम करना काफी मुश्किल काम है। कहा जाता है कि इसके बाद नील ने सगाई तोड़ दी थी।

- दूसरी ओर यह भी खबरें आईं कि नील की लाइफस्टाइल से प्रियंका तालमेल नहीं बैठा पा रही थीं। यही वजह थी कि उन्होंने नील से अलग होने का फैसला किया।
- बाद में नील ने फरवरी, 2017 में रुक्मिणी सहाय से शादी कर ली।



                                     राखी सावंत और इलेश परुजनवाला

- 2009 में टीवी पर 'राखी का स्वयंवर' नाम के रियलिटी शो को राखी सावंत ने होस्ट किया था। राखी ने शो में पहुंचे 16 दूल्हों में से शादी के लिए इलेश को चुना था।

- शो का दावा था कि इसे जीतने वाले के साथ राखी शादी करेंगी। हालांकि उन्होंने विनर इलेश से सिर्फ सगाई की और बाद में रिश्ता तोड़ दिया।
- बाद में राखी ने कहा था कि उन्होंने NRI बिजनेसमैन इलेश परुजनवाला से पैसों के लिए सगाई की थी।


                                                   शिल्पा शिंदे-रोमित राज

- 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का रोल कर चुकीं शिल्पा शिंदे की शादी एक्टर रोमित राज के साथ तय हो चुकी थी।

- दोनों को सीरियल 'मायका' सेट पर काम करते हुए प्यार हुआ और फैमिली की रजामंदी के बाद ये 29 नवंबर, 2009 को गोवा में शादी करने वाले थे।

- कहा जाता है कि शादी के कार्ड तक छप चुके थे। हालांकि बाद में शिल्पा को महसूस हुआ कि रोमित उनके पेरेंट्स को महत्व नहीं दे रहे हैं तो उन्होंने ऐन मौके पर शादी तोड़ दी। बाद में रोमित ने टीना कक्कड़ से शादी कर ली।

- शादी टूटने के करीब 7 साल बाद एक इंटरव्यू में अलग होने की वजह बताते हुए शिल्पा ने कहा था, "मैंने रोमित की फैमिली के लिए बहुत कुछ किया। लेकिन उसने कभी एडजस्ट नहीं किया।"



                                                साजिद खान और गौहर खान

- मॉडलिंग के दिनों में टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने डायरेक्टर साजिद खान से सगाई कर ली थी।
- दोनों ने 2003 में शादी करने का प्लान बनाया था। हालांकि किन्हीं वजहों से यह रिश्ता टूट गया।



                                                   बरखा बिष्ट और करण सिंह ग्रोवर

- एमटीवी के शो कितनी मस्त है जिंदगी (2004) के सेट पर करण और बरखा का अफेयर शुरू हुआ, दोनों ने सगाई तक कर ली थी। लेकिन 2006 में इनका रिश्ता टूट गया।
- बाद में बरखा ने इंद्रनील सेनगुप्ता से शादी कर ली। वहीं करन ग्रोवर ने 2016 में बिपाशा बसु से शादी कर ली।


आप हर बॉलीवुड स्टार्स का रियल लाइफ सफर जानना चाहते है तो इस ब्लॉग वेबसाइड को फॉलो करे, उपर जाये और साइड में कोने पर फॉलो ऑप्शन पर क्लिक करे, स्टार्स की हर नई जानकारी आपके फेसबुक वाल

पर बहुच जाएगी, पर आप उपर जाकर {follow}ऑप्शन पर क्लिक करेंगें तब { किसी भी समय गूगल में सर्च कीजिये MYBHATIBLOG और जुड़े रहिये बॉलीवुड के साथ }



आपको केसा लगा यह इन्फॉर्मेशन कमैंट्स में ज़रूर लिखे, और आपके फेसबुक पर भी अपने दोस्तों को शेयर करे

इसको भी पड़े


इंग्लिश सब को आती है पर जिनको नहीं आती है वो भी पड़ सके इस लिए हमारा ब्लॉग साइड हिंदी में ही लिखा जाता है,

No comments:

Post a Comment