Wednesday, April 12, 2017

42 ==> विनोद खन्ना कर चुके हैं दो शादियां, 3 बेटे और एक बेटी के पिता हैं विनोद खन्ना ==>पूरा पड़ने के लिए इसी फोटो पर क्लिक करे

 फॅमिली के साथ विनोद खन्ना 

पहले फोटो में दूसरी पत्नी कविता के साथ विनोद खन्ना, दूसरे फोटो में 1971 में शादी के दौरान गीतांजली साथ विनोद, नीचे दूसरी पत्नी कविता और बेटी श्रद्धा के साथ।

MYBHATIBLOG-मुंबई.  विनोद खन्ना  6 अक्टूबर, 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में जन्में विनोद खन्ना ने दो शादियां कीं और वो 3 बेटे और एक बेटी के पिता हैं।

कॉलेज में मिला था पहला प्यार...



           अक्षय, राहुल, विनोद खन्ना, उनकी दूसरी पत्नी कविता, बेटा साक्षी और बेटी श्रद्धा।

- साधारण परिवार से होने के बाद बॉलीवुड एक्टर बनने और फिर ओशो से प्रभावित होकर अपनी शादीशुदा जिंदगी खत्म करने को लेकर विनोद खन्ना हमेशा ही सुर्खियों में रहे।

- भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद विनोद खन्ना का परिवार मुंबई आ गया था। उनके पिता टेक्सटाइल बिजनेसमैन थे।



                                       बेटे अक्षय और राहुल के साथ विनोद खन्ना।

- मुंबई और दिल्ली में स्कूली पढ़ाई के बाद कॉलेज के दिनों के दौरान विनोद इंजीनियर बनना चाहते थे। वो साइंस के स्टूडेंट थे। वहीं, उनके पिता चाहते थे कि वो कॉमर्स लें और पढ़ाई के बाद घर के बिजनेस से जुड़ें।

- पिता ने उनका एडमिशन एक कॉमर्स कॉलेज में भी करा दिया था, लेकिन विनोद का पढ़ाई में मन नहीं लगा।

                             बेटे साक्षी, पत्नी कविता और बेटी श्रद्धा के साथ विनोद खन्ना।

- विनोद के अनुसार, कॉलेज लाइफ में उन्होंने थिएटर में काम करना शुरू किया। वहां उनकी कई गर्लफ्रेंड्स थीं। यहीं उनकी मुलाकात गीतांजलि से हुई। गीतांजलि विनोद की पहली पत्नी थीं। कॉलेज से ही उनकी लव-स्टोरी शुरू हुई थी।

...और पहली पत्नी गीतांजलि ने दे दिया तलाक




                    बेटी श्रद्धा, दूसरी पत्नी कविता और बेटे साक्षी के साथ विनोद खन्ना।

- एक समय था जब फैमिली को वक्त देने के लिए विनोद संडे काम नहीं करते थे। ऐसा करने वाले वो शशि कपूर के बाद दूसरे एक्टर थे।

- हालांकि ओशो से प्रभावित होकर उन्होंने अपना पारिवारिक जीवन तबाह कर लिया था।
- 1975 में फिल्मों से संन्यास के बाद विनोद अमेरिका चले गए और वहां 5 साल तक ओशो के माली बनकर रहे।


                        बेटी श्रद्धा और पत्नी कविता के साथ विनोद खन्ना।

- 4-5 साल दूर रहने के कारण विनोद का परिवार पूरी तरह टूट गया था। जब वो इंडिया लौटे तो पत्नी उन्हें तलाक देने का फैसला कर चुकी थीं। फैमिली बिखरने के बाद 1987 में विनोद ने फिल्म 'इंसाफ' से फिर बॉलीवुड में एंट्री की।

- पहली पत्नी गीतांजलि से विनोद के दो बेटे अक्षय और राहुल खन्ना हैं।



विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना और अक्षय खन्ना [पहली पत्नी से]

1990 में कविता से की दूसरी शादी...
दोबारा फिल्मी करियर शुरू करने के बाद विनोद ने 1990 में कविता से शादी की। दोनों का एक बेटा साक्षी और एक बेटी श्रद्धा खन्ना है।

आगे की  स्लाइड्स में देखें, विनोद खन्ना और उनकी फैमिली की चुनिंदा Photos...




                                              दूसरी पत्नी कविता के साथ विनोद खन्ना।

- 144 फिल्मों में काम कर चुके विनोद खन्ना को असल में क्या बीमारी है,
- कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बीजेपी सांसद खन्ना ने अपने संसदीय क्षेत्र पंजाब के गुरदासपुर में कुछ महीने पहले कहा था कि उन्हें 2010 से कैंसर है। इसी वजह से वे पब्लिक लाइफ में एक्टिव नहीं हैं।


                       बेटे साक्षी के साथ विनोद खन्ना।  [दूसरी पत्नी से]

- यह भी कहा जाता है कि बेटी श्रद्धा को धक्का ना लगे, इसके लिए विनोद और उनकी दूसरी पत्नी कविता ने कैंसर की बात को लंबे वक्त तक सीक्रेट रखा।

- विनोद के परिवार में पहली पत्नी गीतांजलि और बेटे राहुल-अक्षय हैं। दूसरी पत्नी कविता, बेटा साक्षी और बेटी श्रद्धा हैं।

पाकिस्तान में जन्मे, बनना चाहते थे इंजीनियर


                                           दूसरी पत्नी कविता के साथ विनोद खन्ना।

- विनोद खन्ना 6 अक्टूबर, 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में जन्मे। बंटवारे के बाद उनका परिवार मुंबई में बस गया। पिता टेक्सटाइल बिजनेसमैन थे, लेकिन विनोद साइंस के स्टूडेंट रहे और पढाई के बाद इंजीनियर बनने का सपना देखा करते थे।

- पिता चाहते थे कि वे कॉमर्स लें और पढ़ाई के बाद घर के बिजनेस से जुड़ें। स्कूलिंग के बाद पिता ने उनका एडमिशन एक कॉमर्स कॉलेज में भी करा दिया था, लेकिन विनोद का पढ़ाई में मन नहीं लगा।

सुनील दत्त के जरिए हुई बॉलीवुड में एंट्री


                                                                 विनोद खन्ना 
- विनोद की सुनील दत्त से एक पार्टी में मुलाकात हुई थी। उस वक्त सुनील के छोटे भाई सोम दत्त अपने होम प्रोडक्शन में ‘मन का मीत’ बना रहे थे। इसमें सुनील दत्त को अपने भाई के किरदार के लिए किसी नए

एक्टर की तलाश थी। विनोद खन्ना की पर्सनैलिटी, ऊंची कद-काठी को देखकर सुनील दत्त ने उन्हें वह रोल ऑफर किया। यह फिल्म 1968 में रिलीज हुई और बॉलीवुड में विनोद खन्ना की एंट्री हुई।

(यह भी पढ़ें : 3 बेटे और एक बेटी के पिता हैं विनोद खन्ना, कर चुके हैं दो शादियां)

पिता ने तान दी थी बंदूक


                          बेटे राहुल खन्ना के साथ विनोद खन्ना [पहली पत्नी से]

- जब विनोद खन्ना ने सुनील दत्त का ऑफर कबूल किया तो उनके पिता नाराज हो गए। उन्होंने विनोद पर बंदूक तान दी और कहा कि यदि वे फिल्मों में गए तो वो उन्हें गोली मार देंगे।

- हालांकि, विनोद की मां ने उनके पिता को इसके लिए राजी कर लिया। पिता ने कहा कि अगर विनोद दो साल तक कुछ ना कर पाए तो उन्हें फैमिली बिजनेस ज्वाइन करना होगा।

करियर का टर्निंग प्वाइंट



                       दोनों बड़े के साथ विनोद खन्ना [पहली पत्नी से]

- विनोद के करियर में टर्निंग प्वाइंट 1971 में आया। उसी साल में उन्होंने सुनील दत्त और अमिताभ बच्चन स्टारर ‘रेशमा और शेरा’ की। गुलजार की ‘मेरे अपने’ में उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई। इस साल उन्होंने करीब 10 फिल्में कीं।

- 1973 में गुलजार के डायरेक्शन में बनी ‘अचानक’ से उन्होंने बॉलीवुड में अपने पैर मजबूती से जमा लिए।

(यह भी पढ़ें : ओशो आश्रम में माली थे विनोद खन्ना, जूठी थाली और टॉयलेट तक किया साफ)


आगे की स्लाइड में देखें PHOTOS और पढ़ें विनोद ने किससे की थी पहली शादी...



               विनोद खन्ना पहली पत्नी गीतांजलि के साथ। 1971 में उनकी शादी हुई थी।

कॉलेज में मिला था पहला प्यार

- विनोद खन्ना ने एक बार बताया था कि कॉलेज लाइफ में उन्होंने थिएटर में काम करना शुरू किया था। वहां उनकी कई गर्लफ्रेंड्स थीं। यहीं उनकी मुलाकात गीतांजलि से हुई। दोनों ने 1971 में शादी की। विनोद और

गीतांजलि के दो बेटे अक्षय और राहुल खन्ना हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें: एक हफ्ते में साइन की थीं 15 फिल्में...



1977 में आई फिल्म 'परवरिश' के एक सीन में विनोद खन्ना, शबाना आजमी, नीतू सिंह और अमिताभ बच्चन।

एक हफ्ते में साइन की थीं 15 फिल्में

- विनोद की पहली फिल्म 'मन का मीत' को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। लेकिन इसके बाद एक हफ्ते में ही विनोद ने करीब 15 फिल्में साइन कीं।


                                  फिल्म के एक सीन में हेमा मालिनी के साथ विनोद खन्ना 

- उन्होंने अपने करियर में 144 फिल्में की हैं। उन्हें खासतौर पर 'मेरे अपने', 'मेरा गांव मेरा देश', 'इम्तिहान', 'इनकार', 'अमर अकबर एंथोनी', 'लहू के दो रंग', 'दयावान', ‘अचानक’ और जुर्म के लिए जाना जाता है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें: 5 साल ओशो के आश्रम में माली थे विनोद...




1980 में ओशो के साथ विनोद खन्ना। ओरैगन (यूएस) के रजनीशपुरम आश्रम में उन्होंने करीब 5 साल गुजारे।


5 साल ओशो के आश्रम में माली थे विनोद

- एक वक्त था जब फैमिली के लिए विनोद संडे को काम नहीं करते थे। ऐसा करने वाले वे शशि कपूर के बाद दूसरे एक्टर थे। लेकिन बाद में वे ओशो से प्रभावित हो गए। इसके बाद उनकी पर्सनल लाइफ बदल गई।

- विनोद हर वीकेंड पुणे में ओशो के आश्रम जाते थे। यहां तक कि उन्होंने अपने कई शूटिंग शेड्यूल भी पुणे में ही रखवाए। शूटिंग के लिए भी वे कुर्ता और माला पहनकर पहुंचने लगे थे।


                                    एक ख़ुशी की मुद्रा में विनोद खन्ना 

- धीरे-धीरे विनोद खन्ना प्रोड्यूसरों को साइनिंग अमाउंट लौटाने लगे। दिसंबर 1975 में विनोद ने जब फिल्मों से अचानक ब्रेक ले लिया।

- दरअसल, अोशो यूएस के ओरैगन शिफ्ट हो गए थे। विनोद भी वहीं चले गए। ओशो के साथ उनके रजनीशपुरम आश्रम में करीब 5 साल गुजारे। वे वहां उनके माली थे।

- यहीं से विनोद खन्ना की फैमिली लाइफ बिखरने लगी।

आगे की स्लाइड में पढ़ें : गीतांजलि से कब टूटा विनोद का रिश्ता...




         पहली पत्नी गीतांजलि के साथ विनोद खन्ना। शादी के 14 साल बाद उनका तलाक हो गया था।

गीतांजलि से टूट गया रिश्ता
- 5 साल तक यूएस में रहे विनोद का परिवार टूट गया था। 1985 में पत्नी गीतांजलि ने उन्हें तलाक देने का फैसला किया।


                                    स्मार्ट लुक्स के साथ विनोद खन्ना 

- फैमिली बिखरने के बाद 1987 में विनोद ने डिंपल कपाड़िया के साथ फिल्म 'इंसाफ' से बॉलीवुड में फिर से एंट्री की। इसके बाद उन्होंने फिरोज खान के साथ ‘दयावान’ में लीड एक्टर का रोल किया।


आगे की स्लाइड में पढ़ें : विनोद खन्ना ने कब की दूसरी शादी...




                                 विनोद खन्ना दूसरी पत्नी कविता के साथ।

1990 में की दूसरी शादी
- दोबारा फिल्मी करियर शुरू करने के बाद विनोद ने 1990 में कविता से शादी की। दोनों का एक बेटा साक्षी और एक बेटी श्रद्धा खन्ना है।


आगे की स्लाइड में पढ़ें : विनोद खन्ना ने कब ली पॉलिटिक्स में एंट्री...





                                                  विनोद खन्ना।

1997 में पॉलिटिक्स में एंट्री
- 1997 में बीजेपी के मेंबर बनने के बाद विनोद नेता भी बन गए। वे गुरदासपुर, पंजाब से बीजेपी सांसद हैं।



                 फिल्म दिल वाले में सीन को डिस्कस करते हुए शाहरुख़ के साथ विनोद खन्ना 

- राजनीति के साथ विनोद खन्ना फिल्मों में भी एक्टिव रहे। सलमान खान स्टारर 'दबंग' सीरीज की फिल्मों में अहम किरदार निभा चुके विनोद को आखिरी बार डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' (2015) में देखा गया था। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन अहम भूमिका में थे।



                                         श्री देवी और धर्मेंद्र के साथ विनोद खन्ना 

आप हर बॉलीवुड स्टार्स का रियल लाइफ सफर जानना चाहते है तो इस ब्लॉग वेबसाइड को फॉलो करे, उपर जाये और साइड में कोने पर फॉलो ऑप्शन पर क्लिक करे, स्टार्स की हर नई जानकारी आपके फेसबुक वाल पर बहुच जाएगी, पर आप उपर जाकर {follow}ऑप्शन पर क्लिक करेंगें तब


-
-आपको केसा लगा यह इन्फॉर्मेशन कमैंट्स में ज़रूर लिखे, और आपके फेसबुक पर भी अपने दोस्तों को शेयर करे  
           
ईसको भी पड़े 


इंग्लिश सब को आती है पर जिनको नहीं आती है वो भी पड़ सके इस लिए हमारा ब्लॉग साइड हिंदी में ही लिखा जाता है, 
-
-
-

No comments:

Post a Comment