Wednesday, April 12, 2017

45 ==>सोहेल-आमिर से सैफ तक, भाग कर शादी कर चुके ये 8 सिलेब्रिटी कपल्स ==>पूरा पड़ने के लिए इसी फोटो पर क्लिक करे

                                         सोहेल खान-सीमा खान, रीना दत्ता-आमिर खान

MYBHATIBLOG- मुंबई: सीमा सलमान के छोटे भाई सोहेल की पत्नी हैं। दिलचस्प बात यह है कि सोहेल और सीमा ने कभी भागकर शादी की थी। दरअसल, सोहेल को एक हिंदू लड़की सीमा सचदेव से प्यार हो गया था। दोनों के परिवार शादी के खिलाफ हुए तो इन्होंने भागकर शादी कर ली। सूत्रों के अनुसार, जिस दिन सोहेल के डायरेक्शन की पहली फिल्म प्यार किया तो डरना क्या (1998) रिलीज हुई थी, उसी दिन दोनों ने भागकर शादी कर ली थी।

सोहेल के अलावा बी-टाउन में ऐसी कई सेलेब्स हैं जिन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर, 

भाग कर शादी की है। पड़ोसन के साथ भाग गए थे आमिर...
गौरतलब है कि आमिर खान ने दो बार शादी की है। वर्तमान में उनकी पत्नी किरण राव हैं। आमिर की पहली पत्नी का नाम रीना दत्ता हैं। रीना आमिर के पड़ोस में ही रहा करती थीं। दोनों के बीच प्यार हुआ और शादी करने का फैसला कर लिया, लेकिन अलग-अलग धर्म का होने के कारण रीना के परिवार वाले राजी नहीं हुए। जब लाख कोशिशों के बावजूद दोनों को शादी के लिए हरी झंडी नहीं मिल सकी। तो उन्होंने 18 अप्रैल, 1986 को घर से भागकर शादी कर ली। 16 साल की मैरिड लाइफ के बाद 2002 में आमिर ने रीना को तलाक दिया और दिसंबर 2005 में किरण राव से शादी कर ली। बता दें, रीना और आमिर के दो बच्चे (जुनैद और इरा) हैं, जो अब रीना के साथ ही रहते हैं।



आगे की स्लाइड्स में जानें कुछ ऐसे ही सेलेब्रिटी कपल्स के बारे में जिन्होंने भागकर शादी की...



                                                अमृता सिंह और सैफ अली खान।


21 साल की उम्र में सैफ अली खान 33 की अमृता सिंह को दिल दे बैठे थे। उस वक्त सैफ अपना करियर बना रहे थे। जबकि, अमृता दौर की पॉपुलर एक्ट्रेस थीं। दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर था, इसलिए इनका

परिवार शादी के लिए तैयार नहीं था। इसी वजह से जोड़ी ने 1991 में भागकर शादी कर ली थी। शादी के 13 साल बाद जोड़ी अलग हुई। इनके दो बच्चे हैं सारा अली खान और इब्राहिम अली खान।



                                                               आशो भोंसले।


अपने परिवार की मर्जी के बगैर महज 16 साल (1949) में आशा भोंसले बहन लता के 31 वर्षीय पर्सनल सेक्रेटरी गणपत राव भोंसले के साथ भाग गई थीं। पति और ससुराल वालों के बुरे बर्ताव की वजह से आशा ने शादी के 11 साल बाद यह रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद आशा अपनी मां और बहन के साथ रहने लगी। इस

शादी से उन्हें तीन बच्चे हेमंत भोंसले, वर्षा भोंसले और आनंद भोंसले हुए। परिवार के खिलाफ जाकर हुई आशा की पहली शादी लम्बे समय तक नहीं टिक पाई और 1960 में यह रिश्ता टूट गया। 1980 में उन्होंने मशहूर सिंगर और कम्पोजर आर डी बर्मन (पंचम दा) से शादी की। दोनों की यह दूसरी शादी थी।



                                                   प्रदीप शर्मा और पद्मिनी कोल्हापुरे।


पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रदीप शर्मा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात फिल्म 'ऐसा प्यार कहां' (1986) के सेट पर शुरू हुई थी। गौरतलब है कि इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती उनके

को-स्टार थे। विजय सदनाह द्वारा निर्देशित यह फिल्म प्रदीप शर्मा ने प्रोड्यूस की थी। पद्मिनी के परिवार वाले प्रदीप के साथ उनके रिश्ते को लेकर खुश नहीं थे। इसका कारण मात्र इतना था कि वे दोनों अलग-अलग

कम्युनिटी से थे। दोनों ने पद्मिनी के परिवार को मनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वे माने नहीं। आखिर एक दिन पद्मिनी प्रदीप के साथ भाग गईं और 14 अगस्त, 1986 को दोनों ने शादी कर ली। दोनों के बेटे का नाम प्रियांक है।



                                         शम्मी कपूर और गीता बाली।


स्व. शम्मी कपूर और गीता बाली का प्यार 1955 में फिल्म 'रंगीन रातें' के सेट पर शुरू हुआ था। चार महीने बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। चूंकि गीता उम्र में शम्मी से एक साल बड़ी थीं, इसलिए शम्मी को लग रहा था कि घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं होंगे। इसलिए इस कपल ने बिना बताए मंदिर में शादी कर ली। डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हरि वालिया इस शादी के गवाह बने थे। 1965 में गीता बाली की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी।


                                         शशि कपूर और जेनिफर कैंडल।


शशि कपूर और जेनिफर कैंडल को इनके थिएटर का प्यार करीब लाया था। दोनों की पहली मुलाकात 1956 में कोलकाता में हुई थी। कुछ ही मुलाकातों के बाद इन्होंने शादी करने का फैसला किया। लेकिन जेनिफर की

फैमिली रिश्ते से खुश नहीं थी। 1958 में वे घर से भागकर मुंबई आईं और यहां ट्रेडिशनल स्टाइल में सात फेरे लिए। 1984 में पत्नी जेनिफर की कैंसर से मौत के बाद शशि कपूर काफी अकेले रहने लगे और उनकी तबीयत भी बिगड़ती गई।


                                                जे.पी. दत्ता और बिंदिया गोस्वामी।

'जानी दुश्मन'(1979), 'शान'(1980) और 'मेहंदी' (1983) जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकीं अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी ने डायरेक्टर जे. पी. दत्ता से भागकर शादी की थी। गौरतलब है कि उनकी पहली शादी स्वर्गीय अभिनेता विनोद मेहरा से हुई थी, लेकिन दोनों ज्यादा समय तक साथ नहीं रहे। इसी

दौरान बिंदिया और जे.पी दत्ता एक-दूसरे के करीब आए। दोनों ने अपनी जिंदगी एक साथ बिताने का फैसला किया, लेकिन बिंदिया की फैमिली इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थी। बिंदिया ने बगावत का रास्ता अपनाया और भागकर शादी कर ली। आज भी दोनों प्यार से जिंदगी बिता रहे हैं। उनकी दो बेटियां भी हैं निधि और सिद्धि।


आप हर बॉलीवुड स्टार्स का रियल लाइफ सफर जानना चाहते है तो इस ब्लॉग वेबसाइड को फॉलो करे, उपर जाये और साइड में कोने पर फॉलो ऑप्शन पर क्लिक करे, स्टार्स की हर नई जानकारी आपके फेसबुक वाल पर बहुच जाएगी, पर आप उपर जाकर {follow}ऑप्शन पर क्लिक करेंगें तब
-
-आपको केसा लगा यह इन्फॉर्मेशन कमैंट्स में ज़रूर लिखे, और आपके फेसबुक पर भी अपने दोस्तों को शेयर करे  

ईसको भी पड़े 


इंग्लिश सब को आती है पर जिनको नहीं आती है वो भी पड़ सके इस लिए हमारा ब्लॉग साइड हिंदी में ही लिखा जाता है, 
-
-
-

No comments:

Post a Comment