Friday, April 21, 2017

48 ==>जब करीना के पापा ने बबीता से शादी कर तोड़ा कपूर खानदान का ये नियम ==> पूरा पड़ने के लिए इसी फोटो पर क्लिक करे

पिता रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर, माँ बबिता कपूर, करीना कपूर

आज पुरानी फिल्‍मों की कामयाब अभिनेत्री और आज की फेमस एक्‍ट्रेसेज करीना और करिश्‍मा कपूर की मां बबिता कपूर का जन्‍म है। उनका वास्‍तविक नाम बबिता शिवदासानी था और वो अपनी दौर की कामयाब एक्‍ट्रेस साधना की भतीजी हैं। आइये आज हम आपको सुनाते बबिता और उनके पति रणधीर कपूर की प्रेम कहानी जिसने बॉलीवुड के सबसे बड़े कपूर खानदान की जाने कितनी रवायतों को बदल डाला।


                                       करीना, करिश्मा की मम्मी बबिता कपूर 

साथ काम करते हुए हुआ प्‍यार
बबिता और रणधीर कपूर की मुलाकात फिल्‍म के सेट पर पहली बार हुई और उन दोनों ने कई रोमांटिक फिल्‍मों में साथ काम किया। काम के दौरान ही दोनों नजदीक आये और उनमें प्‍यार हो गया। इसके बाद उन्‍होंने अपने परिवार में बबिता का जगह दिलाने की कोशिश में अपने पिता राजकपूर और दादाजी पृथ्‍वीराज कपूर स्‍टारर फिल्‍म कल आज और कल में कास्‍ट किया। फिल्‍म को तो कामयाबी मिली पर परिवार में बबिता को मुकाम दिलाने की रणधीर की कोशिश कामयाब नहीं हो सकी।




                सेफ अली खान, बबिता कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, पिता रणधीर कपूर, 

तोड़ना पड़ा परिवार का नियम 

दरसल कपूर खानदान का एक अघोषित नियम था कि परिवार की महिलायें यानि बहुएं और बेटियां फिल्‍म अभिनेत्री नहीं हो सकती थीं। जाहिर है कि बबिता से शादी इस नियम के खिलाफ थी। इसलिए अर्से तक रणधीर और बबिता गुपचुप रूप से अपनी लव स्‍टोरी को आगे बढ़ाते रहे। आखिर में बबिता ने कहा कि कपूर को इस रिश्‍ते को लेकर अंतिम फैसला लेना ही होगा। 


                                 पिता रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर, माँ बबिता कपूर, करीना कपूर

उन्‍होंने एक आखिरी तारीख भी दी कि इस दिन तक उन्‍हें फैसला करना होगा। तब रणधीर को इस शादी के बारे में अंतिम निर्णय लेते हुए शादी के बारे में परिवार से बात करनी पड़ी और पहली बार एक अभिनेत्री कपूर परिवार की बहु बनी। इसकी कीमत बबिता को अपना चमकदार करियर छोड़ कर चुकानी पड़ी। इस के बाद नीतू सिंह भी कपूर परिवार में बहु बन कर आयीं। 

                           करीना, करिश्मा के माता पिता रणधीर कपूर, बबिता कपूर

इस शादी के चलते ही टूटा एक और नियम 
रणधीर और बबिता की शादी का ही परिणाम है कि इस परिवार में दो खूबसूरत बेटियों करिश्‍मा कपूर और करीना कपूर का जन्‍म हुआ और उनकी वजह से कपूर परिवार का दूसरा नियम भी टूट गया। जिसके अनुसार इस फेमिली की बेटियों को फिल्‍मों में काम करने की अनुमति नहीं दी जाती थी। पहले करिश्‍मा और बाद में करीना ने फिल्‍मों ना सिर्फ काम किया बल्‍कि जबरदस्‍त कामयाबी भी हासिल की। हालाकि इससे पहले शशि कपूर की बेटी संजना ने फिल्‍मों में काम किया पर उन्‍हें कोई खास कामयाबी नहीं मिली और एक आध फिल्‍म के बाद उन्‍होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। 


रणधीर कपूर और बबिता कपूर 
शादी में दरार 
गुजरते वक्‍त के साथ रणधीर के करियर ग्राफ में गिरावट और उनकी बेतहाशा शराब पीने की आदत के चलते बबिता उनसे नाराज रहने लगीं और आखिर वे अपनी दोनों बेटियों को लेकर अलग रहने लगीं। बाद में बेटियों करीना और करिश्‍मा ने अपने मांता पिता के बीच दूरियों को कम किया और कपूर परिवार के बाकी सदस्‍यों से भी रिश्‍ते बेहतर किए। बेशक अब भी बबिता और रणधीर साथ नहीं रहते, पर करीना की सैफ अली खान की शादी के वक्‍त रणधीर ने स्‍पष्‍ट किया कि उनके बीच अब कोई अलगाव नहीं है और वे आज भी पति पत्‍नी हैं।   


                                                                        कपूर फॅमिली 

आप हर बॉलीवुड स्टार्स का रियल लाइफ सफर जानना चाहते है तो इस ब्लॉग वेबसाइड को फॉलो करे, उपर जाये और साइड में कोने पर फॉलो ऑप्शन पर क्लिक करे, स्टार्स की हर नई जानकारी आपके फेसबुक वाल पर बहुच जाएगी, पर आप उपर जाकर {follow}ऑप्शन पर क्लिक करेंगें तब { किसी भी समय गूगल में सर्च कीजिये MYBHATIBLOG और जुड़े रहिये बॉलीवुड के साथ }



-आपको केसा लगा यह इन्फॉर्मेशन कमैंट्स में ज़रूर लिखे, और आपके फेसबुक पर भी अपने दोस्तों को शेयर करे  

ईसको भी पड़े 


इंग्लिश सब को आती है पर जिनको नहीं आती है वो भी पड़ सके इस लिए हमारा ब्लॉग साइड हिंदी में ही लिखा जाता है, 
-
-
-

No comments:

Post a Comment