Friday, April 21, 2017

47 ==>ऐसी है अरशद वारसी की उतार-चढ़ाव से भरी जिंदगी की कहानी, जब बंगला छोड़कर शिफ्ट होना पड़ा एक कोठरी वाले घर में, ==> इसी फोटो पर क्लिक करे और पूरा पड़े

अरशद वारसी 

MYBHATIBLOG- मुंबई  19 अप्रैल 1968 को मुंबई के मुस्‍लिम परिवार में पैदा हुए एक बच्‍चा। जबरदस्‍त संघर्षों के बीच बीता इस बच्‍चे का बचपन। फिर अचानक बड़े होकर यही बच्‍चा दुनिया के सामने 'मुन्‍ना भाई' और 'सर्किट' बनकर आ जाता है। उसकी इस कामयाबी को देखकर लोग न सिर्फ शॉक्‍ड रह जाते हैं बल्‍कि

उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। इस शख्‍स को आज लोग अरशद वारसी के नाम से जानते हैं। सिर्फ यही नहीं इनकी जिंदगी में और भी बहुत सी ऐसी चीजें रही हैं, जिनमें कुछ आपको इंस्‍पायर करेंगी तो कुछ आपको चौंका देंगे। आइए, जानें इनके बारे में ऐसे ही कुछ सनसनीखेज सच।


                                                           अरशद वारसी 

1 . अरशद वारसी का बचपन काफी मुश्‍किलों में बीता। इसको लेकर खुद वह बताते हैं कि आज भी वह उन लोगों से ज्‍यादा नहीं जुड़ पाते हैं जो ये कहते हैं वह अपने मां-बाप के बिना नहीं रह सकते। इसके पीछे उनकी जिंदगी से जुड़ा एक बहुत बड़ा कारण जिम्‍मेदार है। वो ये कि वह आठ साल की उम्र से ही अपने घर और

परिवार से दूर बोर्डिंग स्‍कूल में पढ़ रहे हैं। उस दौरान साल में दो ही बार उन्‍हें घर आने का मौका मिलता था। इन मौकों में भी कई बार इनके पेरेंट्स इनकी छुट्टियों को भूल जाते थे। ऐसे में पूरा स्‍कूल अपने-अपने घर चला जाता था और वह बोर्डिंग स्‍कूल में ही अकेले रह जाते थे। ऐसी स्‍थितियों में वह कभी अपने पेरेंट्स से ज्‍यादा अटैच ही नहीं हो पाए।



                             अरशद वारसी साथी कलाकार के साथ 

2 . स्‍कूल के दौरान वह एक बेहद अनोखी चीज किया करते थे। दरअसल दिल को खुश करने के लिए वह खुद को ही चिट्ठी लिखा करते थे और अपने दोस्‍तों को देते थे उनके नाम पर पोस्‍ट करने के लिए। इन चिट्ठियों को पढ़कर वह बहुत खुश होते थे।



                           अशरद वारसी बीवी मरिया और बच्चो के साथ 

3 . वह बताते हैं कि नौ साल की उम्र में उन्‍हें अपने पिता पर बहुत गुस्‍सा आया। कारण था कि वह वर्ल्‍ड क्‍लास जिमनास्‍टिक में हिस्‍सा लेने चाहते थे। दरअसल दो ब्रिटिश ट्रेनर्स ने उनको चुना था ट्रेनिंग के लिए, लेकिन उनके पिता ने उन्‍हें इसमें हिस्‍सा लेने से मना कर दिया।


                       अशरद वारसी बीवी मरिया और बच्चो के साथ पिकनिक टूर पर 

4 . हालांकि अरशद का फैमिली बैकग्राउंड काफी संपन्‍न था, लेकिन अचानक से एक दौर आया और सबकुछ बदल गया। ये वक्‍त था जब बोन कैंसर से पीड़ित इनके पिता दुनिया को अलविदा कह गए। इसके बाद इनके परिवार की आर्थिक स्‍थिति ऐसी बिगड़ी कि इन्‍हें भाई और मां के साथ अपना बंगला छोड़कर एक बैडरूम सेट वाले फ्लैट में आकर रहना पड़ा। 


                                                     अशरद वारसी 

5 . उस दौरान वह क्‍लास 10 में थे। इन्‍हें स्‍कूल से भी निकाल दिया गया। ऐसे में अरशद भी पढ़ाई छोड़कर लग गए दो जून की रोटी कमाने में। अब इन्‍होंने एक कॉस्‍मैटिक सेल्‍समैन का काम शुरू किया। जगह-जगह धक्‍के खाने के बाद इन्‍होंने एक फोटो लैब में भी काम किया। काफी समय तक यहां काम करने के बाद इनकी मुलाकात बॉलीवुड डायरेक्‍टर महेश भट्ट से हुई।



                                   अशरद वारसी अक्षय कुमार के साथ 



6 . फिर इन्‍होंने 'काश' और 'ठिकाना' जैसी फिल्‍मों के लिए महेश भट्ट के साथ बतौर असिस्‍टेंट काम किया। उस समय इनकी कमाई का सारा पैसा इनकी मां के इलाज पर खत्‍म हो जाता था। आखिरकार इनकी मां भी इनको छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए चली गईं। 


                                          अशरद वारसी डांस करते हुए 

7 . आप ये भी सच जानकर चौंक जाएंगे कि अरशद को डांस करना बहुत ज्‍यादा पसंद है। सिर्फ यही नहीं इन्‍होंने अपने संघर्ष के दिनों में अकबर सामी का डांस ग्रुप भी ज्‍वाइन किया। वह इस ग्रुप के साथ कई कॉम्‍पटीशंस में भी जाते थे। एक बार 21 साल की उम्र में लंदन में हुए वर्ल्‍ड डांस चैंपियनशिप में इन्‍होंने मॉर्डन जैज कैटेगरी में फोर्थ प्राइज भी जीता था। आखिरकार वह अकबर सामी डांस ग्रुप के डांसर और कोरियोग्राफर बन गए। 


                                          अशरद वारसी एक बहोत ही खूबसूरत कोइयोग्रफर भी है 

8 . इसी दौरान अरशद मल्‍हार कॉलेज फेस्‍टिवल में बतौर जज वहां पहुंचे। यहां इनकी मुलाकात पार्टिसिपेंट मारिया गोरेटी से हुई। अरशद को इनका डांस बहुत पसंद आया। फाइनली इनको अरशद के डांस ट्रूप में लीड डांसर बनने का मौका मिला। इस दौरान कई लोगों ने मारिया से कहा कि अरशद उनको प्‍यार करने लगे हैं। इसके बावजूद उन्‍होंने इस बात को तब तक एक्‍सेप्‍ट नहीं किया जब तक वह उनके डांस ड्रामा के लिए उनके साथ दुबई नहीं गईं। 


                                                   अरशद वारसी वाइफ मरिया 

9 . यहां अरशद चाहते थे कि मारिया भी उनसे प्‍यार का इजहार करे। वह परेशान हो गए, लेकिन मारिया ने ऐसा नहीं किया। फाइनली उन्‍होंने मारिया को आधी गिलास बियर पिलाई और मारिया ने अपने दिल का सच उनके सामने कुबूल कर लिया। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली और अब दोनों दो बच्‍चों के पेरेंट्स हैं। बता दें कि दोनों को एक बेटा और एक बेटी है। अब आप ही सोचिए कि भला इतने संघर्षों में बचपन बिताने वाले अरशद से ज्‍यादा अपने परिवार का सम्‍मान और कौन करता होगा। 

                                       सर्किट के रोल में अरशद वारसी 

10 . फिल्‍म लाइन में एक्‍टिंग की दुनिया में आने के बाद अरशद को पहला फिल्‍म फेयर अवॉर्ड फिल्‍म 'लगे रहो मुन्‍नाभाई' में एक्‍टिंग को लेकर मिला। 

                                                        अरशद वारसी 
11 . अरशद एक बेहतरीन बाइकर भी हैं। इनको अलग-अलग तरह के मॉडल की बाइक चलाना बहुत पसंद है। सिर्फ यही नहीं वह एक बाइकर्स गैंग का हिस्‍सा भी हैं।    


                                          अशरद वारसी बीवी मरिया और बच्चो के साथ 

12 . 2010 में रिलीज हुई फिल्‍म 'इश्‍कियां' बतौर को-प्रोड्यूसर इनकी पहली फिल्‍म थी।


आप हर बॉलीवुड स्टार्स का रियल लाइफ सफर जानना चाहते है तो इस ब्लॉग वेबसाइड को फॉलो करे, उपर जाये और साइड में कोने पर फॉलो ऑप्शन पर क्लिक करे, स्टार्स की हर नई जानकारी आपके फेसबुक वाल पर बहुच जाएगी, पर आप उपर जाकर {follow}ऑप्शन पर क्लिक करेंगें तब { किसी भी समय गूगल में सर्च कीजिये MYBHATIBLOG और जुड़े रहिये बॉलीवुड के साथ }



-आपको केसा लगा यह इन्फॉर्मेशन कमैंट्स में ज़रूर लिखे, और आपके फेसबुक पर भी अपने दोस्तों को शेयर करे  

ईसको भी पड़े 


इंग्लिश सब को आती है पर जिनको नहीं आती है वो भी पड़ सके इस लिए हमारा ब्लॉग साइड हिंदी में ही लिखा जाता है, 
-
-
-

No comments:

Post a Comment