ऋतिक रोशन के साथ उनकी बहन सुनैना
मुंबई. ऋतिक अपनी बहन सुनैना से बहुत प्यार करते हैं। सुनैना अपने पति से अलग हो चुकी हैं। उन्हें कैंसर था, लेकिन कीमोथेरेपी कराने के बाद अब वे ठीक हो चुकी हैं। सुनैना ने फिल्म ‘काइट्स’ और ‘क्रेजी 4’ में बतौर को-प्रोड्यूसर काम किया है।
शाहरुख खान उनकी बहन शहनाज के साथ (साइड में शारुख की बहन बचपन में मम्मी पापा के साथ)
शाहरुख खान को आज सभी बॉलीवुड किंग से नाम से जानते हैं। लेकिन उनकी एक बड़ी बहन शहनाज लालारुख भी है जिन्हें कम ही लोग जानते हैं। दरअसल शहनाज भले ही शाहरुख की बड़ी बहन हैं लेकिन वो लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं।
डिप्रेशन के दौर से गुजर चुकी हैं शहनाज...
शहनाज ने शाहरुख का अच्छे और बुरे वक्त में पूरा साथ दिया है। माता-पिता के निधन के बाद शहनाज डिप्रेशन में चली गई थीं, उनका मानसिक संतुलन खो चुका था। उस वक्त शाहरुख ने उनकी पूरी जिम्मेदारी ले ली थी। शाहरुख के उलट शहनाज को कैमरे के सामने आना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। वो किसी पार्टी में या पब्लिकली बहुत कम दिखाई देती हैं। उनके करीबी इस बात से उन्हें पसंद करते हैं कि वो शाहरुख की बहन होने के बाद भी इतने सिंपल तरीके से रहती हैं।
अक्षय कुमार के साथ उनकी बहन अलका
अक्षय कुमार की बहन अलका की शादी बिल्डर सुरेंद्र भाटिया से हुई है। सुरेंद्र और अलका दोनों की ये दूसरी शादी है। हालांकि, अलका के पिता इस शादी के खिलाफ थे, लेकिन अक्षय और ट्विंकल ने मामले को संभाल लिया। अक्षय अपनी बहन के बेहद करीब हैं।
ये भी हैं बॉलीवुड के Non-popular स्टार्स Siblings
शाहरुख और अक्षय के अलावा अनुष्का शर्मा, कंगना रनोट, ऐश्वर्या राय बच्चन, आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, बिपाशा बसु और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई स्टार्स हैं जो लाइमलाइट में रहते हैं। लेकिन बात अगर उनके भाई-बहनों की करें, तो उनके बारे में भी कम ही लोग जानते हैं।
शाहरुख और अक्षय के अलावा अनुष्का शर्मा, कंगना रनोट, ऐश्वर्या राय बच्चन, आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, बिपाशा बसु और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई स्टार्स हैं जो लाइमलाइट में रहते हैं। लेकिन बात अगर उनके भाई-बहनों की करें, तो उनके बारे में भी कम ही लोग जानते हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानिए कुछ और Non-popular स्टार्स के भाई-बहनों के बारे में...
कंगना रनोट उनकी बहन रंगोली के साथ
कंगना की एक बड़ी बहन है जिनका नाम रंगोली है। रंगोली ही हैं जो कंगना का सारा प्रोफेशनल वर्क और प्रोजेक्ट्स हेंडल करती हैं। रंगोली उनकी खास दोस्त भी हैं लेकिन लाइमलाइट से वो दूर ही रही हैं।रंगोली एसिड अटैक सरवाइवर हैं। उस हादसे के वक्त कंगना ने उन्हें सदमे से बाहर निकालने में भरपूर मदद की। रंगोली की शादी हो चुकी है। कंगना के छोटे भाई अक्षित भी मीडिया के सामने कम ही आते हैं, लेकिन अपनी बहन का वो पूरा ख्याल रखते हैं।
आलिया भट्ट उनकी बहन शाहीन के साथ
आलिया भट्ट की बहन शाहीन फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। वो बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें कम लोग पहचानते हैं। शाहीन ने फिल्म ‘राज-3’ से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर का आगाज किया था
अनुष्का शर्मा उनके भाई कर्णेश शर्मा के साथ
अनुष्का के भाई कर्णेश यूं तो लो प्रोफाइल रहते हैं लेकिन वो फिल्मों में भी एक्टिव हैं। अनुष्का और कर्णेश ने साथ मिलकर फिल्म कंपनी 'क्लीन स्लेट’ बनाई। जिसकी पहली फिल्म 'एनएच 10’ थी। वहीं 24 फरवरी को इसी प्रोडक्शन हाउस की दूसरी फिल्म 'फिल्लौरी' रिलीज हो रही है।
ऐश्वर्या राय बच्चन उनके भाई आदित्य राय के साथ
आदित्य राय ऐश्वर्या राय बच्चन के बड़े भाई हैं। वे मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं। साल 2009 में उन्होंने मिस इंडिया पेजेंट में फर्स्ट रनरअप रहीं श्रीमा राय से शादी की थी।
प्रियंका चोपड़ा उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ
प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर्स परिणीति और मनारा बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं, लेकिन उनके छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा फिल्मों से हटकर हॉस्पिटल इंडस्ट्री में करियर बना रहे हैं। उन्होंने स्विट्जरलैंड से बाकायदा शेफ की ट्रेनिंग ली है। सितंबर 2015 में उन्होंने पुणे में पब लाउंज मगशॉट कैफे की ग्रैंड ओपनिंग भी की थी।
सोनाक्षी सिन्हा उनके जुड़वाँ भाई लव और कुश के साथ
सोनाक्षी के दो जुड़वां भाई हैं, जिनके नाम लव और कुश हैं। पिता और बहन की तरह लव-कुश भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। लव ने साल फिल्म ‘सदियां’ (2010) में काम कर चुके हैं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल नहीं कर सकी। कुश ने ‘दबंग’ की शूटिंग के दौरान अभिनव कश्यप को असिस्ट किया था। वे संजय लीला भंसाली को फिल्म ‘सांवरिया’ के दौरान भी असिस्ट कर चुके हैं।
बिपाशा बसु उनकी बहन बिजॉयता और बिदिशा के साथ
बिपाशा बसु फिल्म और उससे जुड़े काम के सिलसिले में जब भी बिजी होती हैं, तब उनकी बहन बिजॉयता और बिदिशा उन्हें कंपनी देती हैं। बिपाशा अपनी दोनों बहनों के करीब हैं और वो उनका पूरा ख्याल भी रखती हैं। इन तीनों बहनों को कई मौके पर साथ-साथ देखा गया है।
परिणीति चोपड़ा उनके भाई शिवांग चोपड़ा के साथ परिणीति के 2 भाई है
शहीद कपूर अपने छोटे भाई के साथ
श्रद्धा कपूर उनके भाई सिद्धांत कपूर के साथ
अर्जुन कपूर उनकी बहन अंशुला कपूर के साथ
शहीद कपूर उनकी बहन शनाह कपूर
संजय दत्त के साथ उनकी बहन प्रिया दत्त
अभिषेक बच्चन के साथ उनकी बहन श्वेता बच्चन
आप हर बॉलीवुड स्टार्स का रियल लाइफ सफर जानना चाहते है तो इस ब्लॉग वेबसाइड को फॉलो करे, उपर जाये और साइड में कोने पर फॉलो ऑप्शन पर क्लिक करे, स्टार्स की हर नई जानकारी आपके फेसबुक वाल पर बहुच जाएगी, पर आप उपर जाकर {follow}ऑप्शन पर क्लिक करेंगें तब
ईसको भी पड़े
आप हर बॉलीवुड स्टार्स का रियल लाइफ सफर जानना चाहते है तो इस ब्लॉग वेबसाइड को फॉलो करे, उपर जाये और साइड में कोने पर फॉलो ऑप्शन पर क्लिक करे, स्टार्स की हर नई जानकारी आपके फेसबुक वाल पर बहुच जाएगी, पर आप उपर जाकर {follow}ऑप्शन पर क्लिक करेंगें तब
-
-आपको केसा लगा यह इन्फॉर्मेशन कमैंट्स में ज़रूर लिखे, और आपके फेसबुक पर भी अपने दोस्तों को शेयर करे
ईसको भी पड़े
इंग्लिश सब को आती है पर जिनको नहीं आती है वो भी पड़ सके इस लिए हमारा ब्लॉग साइड हिंदी में ही लिखा जाता है,
-
-
-
No comments:
Post a Comment