Wednesday, March 8, 2017

11 ==>रेखा से श्रुति हासन तक, बिन-ब्याही मां की बेटियां हैं ये 7 CELEBS



                              रेखा और श्रुति हसन 

मुंबई। इन दिनों एक्ट्रेस रेखा को लेकर एक खबर वायरल हो रही है कि वे मांग में संजय दत्त के नाम का सिंदूर भरती हैं। यह दावा राइटर यासेर उस्मान की बुक 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' के हवाले से किया गया। हालांकि खुद उस्मान ने इस बात का खंडन करते हुए कहा कि मेरी बुक में ऐसी कोई भी बात नहीं लिखी है। लोग ठीक से पढ़ते नहीं हैं।




                     रेखा आज भी अपनी खूबसूरती पर बहुत ही ध्यान देती है  

वैसे, रेखा की ऑटोबायोग्राफी 'रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी' में उनकी लाइफ के कई राज खोले गए हैं। जैसे, बेहद कम लोग ही जानते हैं कि रेखा बिन-ब्याही मां की बेटी हैं। रेखा की मां पुष्पावली तमिल और तेलुगु फिल्मों की एक्ट्रेस थीं। उन्होंने तमिल सिनेमा के जाने-माने एक्टर दिवंगत जैमिनी गणेशन के साथ कई फिल्में की थीं और इस दौरान दोनों का अफेयर शुरू हुआ था। हालांकि, इनकी शादी रेखा के जन्म के बाद हुई थी। कपल की दो बेटियां हुईं रेखा और राधा। श्रुति हासन के जन्म के दो साल बाद हुई पेरेंट्स की शादी...





                             श्रुति हासन
मां का नाम : सारिका
एक्ट्रेस श्रुति हासन साउथ के सुपरहिट एक्टर कमल हासन और सारिका की बेटी हैं। बता दें, कमल हासन अपनी पहली पत्नी (वानी) से तलाक लेने के बाद सारिका के साथ रहने लगे थे। कुछ समय बाद ही सारिका के प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई। 28 जनवरी, 1986 को श्रुति हासन का जन्म हुआ। श्रुति के जन्म के लगभग दो साल बाद 1988 में सारिका और कमल ने शादी की थी। साल 1991 में सारिका ने अपनी दूसरी बेटी अक्षरा को जन्म दिया। हालांकि, 2004 में कमल हासन और सारिका का तलाक भी हो गया था।
\
               आगे की स्लाइड्स पर कुछ ऐसी ही सेलिब्रिटी डॉटर्स है, जो हो बिन ब्याही माँ की संतान है   




           पिता विवियन रिचर्ड्स के साथ मसाबा गुप्ता (दाएं)। बाएं- नीना गुप्ता और विवियन।

मसाबा गुप्ता
मां का नाम : नीना गुप्ता

बॉलीवुड की मशहूर डिजाइनर मसाबा गुप्ता एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी हैं। नीना और क्रिकेटर विवियन रिर्चड्स का अफेयर काफी चर्चित रहा था। रिलेशनशिप की खबरों के बीच नीना की प्रेग्नेंसी की बात सामने आई। साल 1989 में नीना ने बेटी मसाबा को जन्म दिया और अकेले ही सिंगल मदर के तौर पर उसकी परवरिश की।



        नोरा जॉन्स (इनसेट) पंडित रवि शंकर।


नोरा जोन्स
मां का नाम : सु जोन्स

अमेरिकन सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस नोरा जोन्स कॉन्सर्ट प्रोड्यूसर सु जोन्स और दिवंगत सितार वादक पंडित रवि शंकर की बेटी हैं। पहली पत्नी से अलग होने के बाद रवि शंकर का अफेयर सु जोन्स से चला। इसके बाद 1979 में नोरा जोन्स का जन्म हुआ। बता दें, रवि शंकर और सु ने कभी शादी नहीं की थी। वे 1986 में अलग हो गए थे।


         किम और कान्ये वेस्ट के साथ नॉर्थ।

नॉर्थ वेस्ट
मां का नाम : किम कार्दशियन
किम कार्दशियन की बेटी नॉर्थ वेस्ट का जन्म उनकी शादी से लगभग एक साल पहले हुआ था। रिएलिटी शो स्टार किम और म्यूजिशियन कान्ये वेस्ट की बेटी नॉर्थ वेस्ट 15 जून, 2013 को पैदा हुई थीं। बेटी के जन्म के करीब एक साल बाद 24 मई, 2014 को इन्होंने शादी की थी।


                    मां-पिता के साथ सूरी।

सूरी क्रूज
मां का नाम : केटी होम्स

2005 में हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज और एक्ट्रेस केटी होम्स के अफेयर की चर्चाएं शुरू हुईं। अप्रैल 2006 में इनकी बेटी सूरी का जन्म हुआ। बेटी के जन्म के लगभग 7 महीने बाद यानी नवंबर, 2006 में टॉम और केटी ने शादी की थी। हालांकि, 2012 में इनका तलाक हो गया।





                              मां के साथ हरलो।

हरलो मैडेन
मां का नाम : निकोल रिची
अमेरिकन एक्ट्रेस और फैशन डिजाइनर निकोल रिची की प्रेग्नेंसी की खबर अगस्त 2007 में आई थी। जनवरी 2008 में निकोल और उनके लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रॉकर जोएल मैडेन की बेटी हरलो का जन्म हुआ था। बेटी के पैदा होने के दो साल बाद यानी 2010 में इन्होंने शादी की थी।



आपको केसा लगा यह इन्फॉर्मेशन कमैंट्स में ज़रूर लिखे, और आपके फेसबुक पर भी अपने दोस्तों को शेयर करे  

इसको भी पड़े 

इंग्लिश सब को आती है पर जिनको नहीं आती है वो भी पड़ सके इस लिए हमारा ब्लॉग साइड हिंदी में ही लिखा जाता है, आप हर फिल्मस्टार्स की हर हलचल जनना चाहते है, तो ईसी ब्लॉग साइड्स के ऊपर की तरफ जाये और कोने पर {follow}ऑप्शन है उस पर क्लिक कीजिये और इस ब्लाग साइड से ज्वाइन हो जाइये,  फिर हर फ्रेश जानकारी आपके फेसबुक पर सबसे पहले पहुच जाएगी, तो जल्दी से आप ऊपर की साइड जाये और {follow}पर क्लिक करें


No comments:

Post a Comment