Friday, March 10, 2017

16 ==>शक्ति कपूर की बेटी 30 साल की हुईं , देखें Life की चुनिंदा PHOTOS


                               स्टाइलिश सिंपल और हॉट लुक में श्रद्धा कपूर 

मुंबई. श्रद्धा कपूर आज 30 साल की हो गई हैं। श्रद्धा का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। एक्टर शक्ति कपूर और शिवांगी कपूर की बेटी श्रद्धा आज बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान रखती हैं लेकिन उनसे जुड़ी ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि उन्हें कभी फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म से निकाल दिया था। दरअसल संजय लीला भंसाली ने श्रद्धा को अपनी फिल्म 'माई फ्रैंड पिंटो' से निकाल दिया था और फिल्म में उनकी जगह कल्कि को साइन कर लिया था। श्रद्धा को इस बात का काफी बुरा लगा था और इस बात को लेकर वो तीन दिनों तक रोईं थीं। 

फिल्म के लिए बीच में छोड़ दी पढ़ाई...


                   मम्मी पाप के साथ श्रद्धा कपूर 
रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा शुरुआत से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। ग्रैजुएशन के लिए उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। लेकिन इसी बीच प्रोड्यूसर अंबिका हिंदुजा द्वारा उन्हें फिल्म 'तीन पत्ती' में साइन कर लिया और श्रद्धा ने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। बता दें, 'तीन पत्ती' में उन्होंने एक कॉलेज गर्ल का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, आर माधवन और बेन किंग्सले भी अहम भूमिका में थे।


                                                  भाई सिद्धांत कपूर है के साथ श्रद्धा कपूर 
'आशिकी 2' ने बनाया स्टार
श्रद्धा कपूर ने 'तीन पत्ती' के बाद डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा की फिल्म, 'लव का द एंड' (2011) की, लेकिन उन्हें असली पहचान मिली मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'आशिकी 2' से। इस फिल्म के लिए उन्होंने यशराज प्रोडक्शन के साथ किया गया तीन फिल्मों का करार तोड़ दिया था। दरअसल, जब श्रद्धा ने 'लव का द एंड' की थी, तब यशराज के साथ दो और फिल्मों का करार किया था, जिनमें से एक अर्जुन कपूर स्टारर 'औरंगजेब' भी थी। हालांकि, जब उन्हें 'आशिकी 2' के लिए अप्रोच किया तो उन्होंने यशराज के साथ किया करार तोड़ दिया। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।


                                            बचपन और अब श्रद्धा कपूर 

इन प्रोजेक्ट्स पर कर रहीं काम
श्रद्धा इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'हसीना द क्वीन' और 'हाफ गर्लफ्रेंड' में काम कर रही हैं। इसके अलावा श्रद्धा फिल्म 'एक विलेन' और 'हैदर', 'ABCD 2' (Any Body Can Dance 2), 'बागी', 'रॉक ऑन-2', 'ओके जानू', फिल्मों से ऑडियंस की वाहवाही लूट चुकी हैं।



आगे की स्लाइड्स में देखें PHOTOS और जानें श्रद्धा से जुड़ी 9 बातें...



                                   मम्मी के साथ श्रद्धा कपूर 
- श्रद्धा चाय की आदी है। वह इसके बिना बिल्कुल नहीं रह सकतीं। चाय की चुस्कियां लेकर ही वो अपना स्ट्रेस दूर करती है 



                               भाई सिद्धांत कपूर है के साथ श्रद्धा कपूर, तब और अब 
- बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने बोस्टन यूनिवर्सिटी में श्रद्धा का प्ले देखने के बाद उन्हें एक्टिंग के लिए ऑफर दिया था। लेकिन श्रद्धा उस समय सिर्फ 16 साल की थी।




                भाई सिद्धांत कपूर है के साथ श्रद्धा कपूर मस्ती करते हुए, हाथ दिखाते हुए भाई सिद्धार्थ  कपूर 

- श्रद्धा को गुरूदत्त की फिल्म ‘प्यासा’ बहुत पसंद है। उनकी इच्छा है कि वो एक बार बड़े पर्दे पर ‘प्यासा’ में वहीदा रहमान वाला किरदार निभाए।



                        मासूम बचपन, भाई सिद्धांत कपूर है के साथ श्रद्धा कपूर 

- श्रद्धा आधी पंजाबी और आधी मराठी हैं। शक्ति कपूर जहां पंजाब से हैं, वहीं श्रद्धा की मां शिवांगी महाराष्ट्र से हैं।


           
                          बचपनकी यादे, भाई सिद्धांत कपूर है के साथ श्रद्धा कपूर 
- श्रद्धा को मराठी फिल्मों के भी काफी ऑफर आते हैं। लेकिन वो फिलहाल हिन्दी फिल्मों पर फोकस कर रही हैं।



                                 बचपन के खूबसूरत पल श्रद्धा कपूर के, बेबी डॉल 

- हर इंसान की तरह श्रद्धा का भी फोबिया है। उन्हें सबसे ज्यादा डर बिजली कड़कने से लगता है।




                             भाई सिद्धांत कपूर है के साथ श्रद्धा कपूर 
- उनका एक भाई सिद्धांत कपूर है, जो असिस्टेंट डायरेक्टर है और 'शूटआउट एट लोखंडवाला'(2007) से बतौर एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू भी कर चुका है।




                                           मम्मी के साथ श्रद्धा कपूर 

- श्रद्धा कपूर ने अपनी स्कूलिंग जमनाबाई नरसी स्कूल और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की है।




                                         पापा के साथ श्रद्धा कपूर 

- श्रद्धा अपने पिता शक्ति कपूर के काफी करीब हैं। बचपन में श्रद्धा उनके कॉस्ट्यूम ट्राई कर आइने के सामने एक्टिंग किया करती थी।




खूबसूरत बचपन मम्मी, पापा, भाई, के साथ श्रद्धा कपूर, फिल्म राजा बाबु के शूट टाइम का फोटो क्लिक शक्ति कपूर का 




                            मम्मी के साथ वोट डालने के बाद फोटो क्लिक करवाते हुए श्रद्धा कपूर 





                         बचपन में भाइयो के साथ मस्ती  हुए श्रद्धा कपूर 







                             तब और अब श्रद्धा कपूर 





                       अपनी फ़ेमिली के साथ श्रद्धा कपूर 


                   खाने पर फेमिली के साथ श्रद्धा कपूर 





                             अब श्रद्धा का जलवा चलता है बॉलीवुड में बॉलीवुड में 































       हर फिल्मेकर की पहली पसंद है श्रद्धा कपूर 


आपको केसा लगा यह इन्फॉर्मेशन कमैंट्स में ज़रूर लिखे, और आपके फेसबुक पर भी अपने दोस्तों को शेयर करे  

सको भी पड़े 

इंग्लिश सब को आती है पर जिनको नहीं आती है वो भी पड़ सके इस लिए हमारा ब्लॉग साइड हिंदी में ही लिखा जाता है, आप हर फिल्मस्टार्स की हर हलचल जनना चाहते है, तो ईसी ब्लॉग साइड्स के ऊपर की तरफ जाये और कोने पर {follow}ऑप्शन है उस पर क्लिक कीजिये और इस ब्लाग साइड से ज्वाइन हो जाइये,  फिर हर फ्रेश जानकारी आपके फेसबुक पर सबसे पहले पहुच जाएगी, तो जल्दी से आप ऊपर की साइड जाये और {follow}पर क्लिक करें

No comments:

Post a Comment