Monday, March 20, 2017

26 ==>फाइनली, कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, सुनील ग्रोवर से मारपीट पर ऐसे दी सफाई

                                                     
                                                    

                                          कपिल शर्मा  सुनील ग्रोवर 

मुंबई. सुनील ग्रोवर के साथ मारपीट की खबर वायरल होने के बाद पहली बार कपिल शर्मा ने खुलकर सफाई दी है। उन्होंने फेसबुक पर फैन्स के नाम एक मैसेज पोस्ट किया है। कपिल ने इसमें लिखा है, "गुड मॉर्निंग दोस्तों, मैं अपना सबसे अच्छा समय सेलिब्रेट कर रहा था और अचानक मैंने मेरी और सुनील पाजी की लड़ाई के बारे में सुना। पहली बात, यह देखिए कि खबर कहां से आई और इसका इंटेंशन क्या है? अगर मैंने उनसे फ्लाइट में फाइट की, तो किसने देखा और आपको इन्फॉर्म किया। क्या वह विश्वसनीय है?" लोग इस तरह की खबरों को एन्जॉय करते हैं...
कपिल ने मैसेज में आगे लिखा है, "कुछ लोग इस तरह की गॉसिप्स को एन्जॉय करते हैं। हम साथ खाते हैं, साथ सफर करते हैं। मैं अपने भाई से साल में एक बार मिलता हूं और लगभग हर दिन अपनी टीम के साथ एन्जॉय करता हूं। खासकर सुनील के साथ। मैं उन्हें प्यार करता हूं, उनका सम्मान करता हूं। हां, मेरी उनसे बहस हुई थी। लेकिन क्या हम नॉर्मल लोग हैं। मैं 5 साल पहले उनपर पहली बार चिल्लाया था। इतना तो चलता है भाई। हम साथ बैठते हैं और प्रॉब्लम को डिस्कस करते हैं।
सुनील मेरे बड़े भाई की तरह
कपिल ने अपने मैसेज में सुनील को बड़े भाई का दर्जा दिया है। उन्होंने लिखा है, "मैं उन्हें एक आर्टिस्ट और एक अच्छे इंसान के तौर पर पसंद करता हूं। वे मेरे बड़े भाई की तरह है। हर बार इतनी नेगेटिविटी क्यों? मैं मीडिया का सम्मान करता हूं। देश में दूसरे कई सीरियस मुद्दे हैं। उनपर फोकस करना चाहिए। क्या मेरा और सुनील का मुद्दा देश की सुरक्षा से बड़ा है? हम अपनी फैमिलीज से ज्यादा टाइम एक-दूसरे के साथ बिताते हैं और कई बार फैमिली में ऐसा होता है। यह हमारा पारिवारिक मामला है। हम इसे शॉर्टआउट कर लेंगे। ज्यादा मजे मत लिया करो। ओके, अब मैं टाइप करते-करते थक गया हूं।"
आखिर में किया फिल्म का प्रमोशन
इस सीरियस मैसेज का अंत कपिल ने फनी अंदाज में किया। उन्होंने आगे लिखा है, " एक और बात...मैं फिल्म 'फिरंगी' के फाइनल शेड्यूल के लिए जा रहा हूं। हाहाहाहा...माफ़ करना, फिर से प्रमोशन। दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। हमेशा खुश रहो और मुस्कराते रहो। सभी को ढेर सारा प्यार।"
शो के लिए मुसीबत बना झगड़ा, पढ़ें आगे की स्लाइड्स...



                                          सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा 



शो के लिए मुसीबत बना झगड़ा


सूत्रों की मानें तो कपिल और सुनील के झगड़े का सीधा असर शो पर पड़ रहा है। टीम के कई मेंबर्स कपिल के खिलाफ हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कई लोग कपिल से सीधे बात तक नहीं करना चाहते हैं। इतना ही नहीं कपिल के बेहद करीबी नवजोत सिंह सिद्धू ने भी इस मामले में कपिल की ज़्यादा मदद न करते हुए उन्हें खुद माफ़ी मांगने की सलाह दी है। सिद्धू चाहते हैं कि कपिल पूरे क्रू के सामने सुनील और चंदन से माफी मांगें। वहीं, चैनल भी इस पूरे विवाद से काफी परेशान है। वह सुनील को शो से बाहर नहीं जाने देना चाहता।

इनपुट : निशात शामसी

आने वाले एपिसोड्स में दिख सकती हैं कपिल-सुनील की लड़ाई, पढ़ें आगे की स्लाइड्स...






                                        कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर।



आने वाले एपिसोड्स में दिख सकती हैं कपिल-सुनील की लड़ाई



आने वाले एपिसोड्स में शो के राइटर्स कपिल और सुनील की लड़ाई पर बेस्ड स्टोरी भी लिखने वाले हैं। ठीक वैसे ही जैसे समय-समय पर कपिल के tweets, कीकू शारदा के जेल और सिद्धू की 1990 की पारी का जिक्र मजाकिया अंदाज में किया जाता है। वैसे ही अब इन दोनों की लड़ाई भी शो के दौरान मजाक में ही सही, पर चर्चा का विषय रहेगी।
इनपुट : आर जे आलोक
आगे की स्लाइड में कपिल का मैसेज...




                                              कपिल ने यह मैसेज पोस्ट किया है।


इसके पहले फाइट में क्या हुआ था =============> post 25 me dekhe  

    आप हर बॉलीवुड स्टार्स का रियल लाइफ सफर जानना चाहते है तो इस ब्लॉग वेबसाइड को फॉलो करे, उपर जाये और साइड में कोने पर फॉलो ऑप्शन पर क्लिक करे, स्टार्स की हर नई जानकारी आपके फेसबुक वाल पर बहुच जाएगी, पर आप उपर जाकर {follow}ऑप्शन पर क्लिक करेंगें तब
-
-
-आपको केसा लगा यह इन्फॉर्मेशन कमैंट्स में ज़रूर लिखे, और आपके फेसबुक पर भी अपने दोस्तों को शेयर करे  

सको भी पड़े 

इंग्लिश सब को आती है पर जिनको नहीं आती है वो भी पड़ सके इस लिए हमारा ब्लॉग साइड हिंदी में ही लिखा जाता है, 



No comments:

Post a Comment