मुंबई।सेलिब्रिटीज को किस वक्त क्या और कितना चाहिए, इसे तय करने की जिम्मेदारी उन लोगों की होती है जो डायटीशियन के तौर पर दुनिया भर में मशहूर हैं। ऐसी ही डायटीशियन हैं रुजुता दिवेकर डाइट एक्सपर्ट जिनकी वजह से टॉप सेलिब्रिटीज अपने फिगर को मेंटेन रखते हैं। हेल्थ और न्यूट्रीशन के क्षेत्र में इन डायटीशियन को अब तक कई अवार्ड प्राप्त हैं। अंबानी से लेकर करीना तक हैं इनके क्लाइंट....
- रुजुता करीना कपूर और अनिल अंबानी की डाइटीशयन है। डाइट पर अब तक उनकी दो किताबें प्रकाशित हुई है जिसकी लाखों प्रतियां बिक चुकी हैं। रुजुता कामयाबी के लिए लाइफ में अनुशासन को सबसे जरूरी मानती हैं।
- न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने मुंबई पुलिस को एक साल में शेप में लाने की लक्ष्य बनाया है।
- वह पहली बार वे लोगों की निगाह में तब आईं, जब उन्होंने करीना कपूर को जीरो फिगर में मदद की। उनकी क्लाइंट लिस्ट में अनिल अंबानी, करिश्मा कपूर, अनुपम खेर व कई अन्य शख्स हैं।
ऐसी है इनकी फैमिली
- रुजुता की मां रेखा दिवेकर मुंबई में केमेस्ट्री प्रोफेसर हैं। बहन अंकिता भी शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हैं।
- रुजुता ने न्यू्ट्रीशन पर कई पुस्तकें भी लिखी हैं। उनके पति गौरव पुंज हिमालय इनिशियेटिव से जुड़े हुए हैं।
No comments:
Post a Comment