Sunday, March 5, 2017

4 ==> ये हैं मिथुन चक्रवर्ती की स्टाइलिश बेटी, जल्द ले सकती हैं बॉलीवुड में एंट्री!

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के 'डिस्को डांसर' यानी मिथुन चक्रवर्ती जल्द ही बांग्लादेशी फिल्म 'हसन राजा' में नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर ब्रिटिश-बंगाली फिल्ममेकर राहुल अमीन हैं। फिल्म में मिथुन के अलावा राइमा सेन भी नजर आएंगी। वैसे, मिथुन जहां अभी फिल्में कर रहे हैं वहीं उनकी बेटी दिशानी भी जल्द बॉलीवुड में नजर आ सकती हैं। दिशानी फिलहाल न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से पढ़ाई कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं दिशानी...

दिशानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दिशानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से साफ है वे बी-टाउन की मोस्ट स्टाइलिश स्टार डॉटर्स में से एक हैं। उनका इंस्टाग्राम फ्रेंड्स और फन एक्टिविटी से भरा हुआ है।

चार बच्चों के पिता हैं मिथुन...
मिथुन दा की पहचान एक स्टार होने के साथ-साथ सोशलाइट, बिजनेसमैन और राज्यसभा सदस्य के रूप में भी है। दो बार फिल्मफेयर और तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके मिथुन दा ने 1982 में एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी कर ली थी, जिनसे उनके चार बच्चे (बेटे) मिमोह (महाक्षय), रिमोह (उशमेय), नामाशी और बेटी दिशानी हैं।




न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से पढ़ रही हैं मिथुन की बेटी...


मिथुन की सबसे छोटी बेटी दिशानी जल्द ही बॉलीवुड में अपने कदम जमाएंगी। फिलहाल वे न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से पढ़ाई कर रही हैं। हालांकि, उनकी दिलचस्पी एक्टिंग में है या किसी ओर फिल्ड में इस बात की जानकारी नहीं है।





        फ्लॉप रहा मिथुन के बड़े बेटे का डेब्यू...

मिथुन के बड़े बेटे मिमोह ने साल 2008 में 'जिमी' नाम की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर महाक्षय रख लिया।




           
              दिशानी चक्रवर्ती


मिमोह के छोट भाई रिमोह अभी कर रहे स्ट्रगल...
मिमोह से छोटे हैं रिमोह, जो साल 2008 में ही फिल्म 'फिर कभी' में मिथुन चक्रवर्ती के यंगर वर्जन को निभाते नजर आए थे। बता दें कि रिमोह अभी फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे हैं। उन्होंने भी अपना नाम बदलकर उश्मेय चक्रवर्ती रख लिया है। वहीं, मिथुन के सबसे छोटे बेटे नमाशी फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं।





           सलमान खान के दिशानी चक्रवर्ती






     दिशानी चक्रवर्ती

- दिशानी अपने पेट्स (पालतू जानवरों) से भी बेहद प्यार करती हैं। वो अक्सर पालतू जानवरों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।






       मिथुन चक्रवर्ती साथ बेटी दिशानी

- मिथुन चक्रवर्ती ने 1976 में फिल्म मृगया से डेब्यू किया था।






                      मिथुन चक्रवर्ती साथ बेटी दिशानी

- मिथुन दा ने बंसरी और नदी थेके सागरे जैसी बंगाली फिल्मों में भी काम किया है।


                         
                      दिशानी चक्रवर्ती

- 2017 में मिथुन की बंगाली फिल्म 'जोले जोंगले' और बुद्धूराम ढोल दुनिया गोल में नजर आएंगे।

No comments:

Post a Comment