Thursday, March 9, 2017

12 ==>ऋषिता 35 से 41 की प्रिटी तक, गुपचुप हुई इन 14 सेलेब्स की शादी



                                 ऋषिता भट्ट, प्रीति जिंटा 

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋषिता भट्ट ने 35 की उम्र में गुपचुप शादी कर ली है। 4 मार्च को उन्होंने यूनाइटेड नेशन के सीनियर डिप्लोमेट आनंद तिवारी के साथ सात फेरे लिए हैं। लगभग 6 महीने डेटिंग के बाद जोड़ी, फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधीं। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में ऋषिता ने बताया, "शादी में सिर्फ फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए। चूंकि हमारा परिवार शादी को निजी रखना चाहता था, इसलिए हमने इसे प्राइवेट रखा। हम अपने जीवन की नई यात्रा के लिए आप सबका आशीर्वाद चाहते हैं।" ऋषिता के अलावा प्रिटी जिंटा, रानी मुखर्जी, आफताब शिवदासानी, कुणाल कपूर, जूही चावला सहित अन्य सेलेब्स ने भी गुपचुप तरीके से शादी की थी।

ये सेलेब्स भी कर चुके सीक्रेट मैरेज...





 प्रीटी जिंटा के साथ हसबैंड जीन गुडइनफ 

प्रिटी जिंटा ने ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से 41 साल की उम्र में शादी की थी। जीन से 10 साल बड़ी प्रिटी ने गुपचुप तरीके से उनसे शादी की थी। वेडिंग सेरेमनी लॉस एंजिलिस में 29 फरवरी 2016 को हुई। प्रिटी ने क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में जीन का हाथ थामा।




           रानी मुखर्जी हसबेंड फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के साथ 

रानी मुखर्जी ने 21 अप्रैल, 2014 को फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से इटली में शादी की थी। 34 साल की रानी की यह पहली तो आदित्य की दूसरी शादी थी। इनकी शादी की खबर यशराज बैनर द्वारा सार्वजनिक की गई। मीडिया से दूर रखे गए इस इवेंट की अब तक कोई फोटो सामने नहीं आई है।




          
          संजय दत्त संग वाईफ मान्यता दत्त, उनके जुड़वा बच्छो के साथ  

2 साल के रिलेशनशिप के बाद 49 साल की उम्र में संजय दत्त ने मान्यता से शादी की थी। सेरेमनी गोवा में 11 फरवरी, 2008 को हुई थी। यह मान्यता की दूसरी तो संजय की तीसरी शादी थी। बता दें, संजय की पहली शादी रिचा शर्मा(1987-1996) और दूसरी शादी रिया पिल्लई(1998-2005) से हुई थी।





               मनोज वाजपेयी संग वाइफ एक्ट्रेस नेहा 

मनोज वाजपेयी ने 37 साल की उम्र में एक्ट्रेस नेहा (शबाना रजा) से गुपचुप 2006 में शादी की थी। दोनों ने शादी करने का डिसीजन इतनी जल्दी में लिया था कि परिवार वाले तक शामिल नहीं हो पाए थे, इनके एक प्यारी सी बेटी भी है




                    धर्मेंद्र और हेमा मालिनी 

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने खंडाला में भाग के शादी की थी। 1980 में धर्मेंद्र ने धर्म बदलकर हेमा का हाथ थामा था। उस दौरान धर्मेंद्र की उम्र 36 साल थी। बता दें, धर्मेंद्र ने 19 साल में पहली शादी प्रकाश कौर से की थी। उस दौरान उनके दो बेटे सनी देओल-बॉबी देओल और दो बेटियां विजेता और अजीता थीं। इसके बाद भी धर्मेंद्र ने हेमा का हाथ थामा था।




                       जॉन अब्राहम वाईफ प्रिया रुंचाल 

बिपाशा बसु से ब्रेकअप के बाद जॉन अब्राहम ने जनवरी 2014 में प्रिया रुंचाल से शादी का खुलासा कर सभी को चौंका दिया था। जॉन ने प्रिया रुंचाल से यूएस में एक निजी समारोह में शादी की थी। उस दौरान जॉन की एज 42 साल थी। खुद जॉन अब्राहम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी की खबर की पुष्टि की थी।




                                  अंतरा माली  संग हसबेंड चे कुरियन 

अंतरा माली ने 30 साल की उम्र में गुपचुप तरीके से GQ मैगजीन के एडिटर चे कुरियन से 2009 में शादी की थी। किसी को भी पता नहीं चल पाया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।




                      श्रीदेवी संग हसबेंड बोनी कपूर, बोनी कपूर अनिल कपूर के बड़े भाई है 

एक दौर में श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर्स के किस्से भी खूब मशहूर हुए, लेकिन श्रीदेवी ने साल 1996 में अपने फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को चौंकाते हुए अपने से 8 साल बड़े उम्र के बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ शादी कर ली। उस दौरान श्रीदेवी की उम्र 33 साल थी। कहा जाता है कि श्रीदेवी यह शादी टालना चाहती थीं, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें यह शादी करनी ही पड़ी। ऐसा भी कहा जाता है कि श्रीदेवी अपनी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। मीडिया में उस समय चली खबरों के अनुसार जब श्रीदेवी की शादी फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से हुई, उस दौरान वह प्रेग्नेंट थीं।





          कुणाल कपूर  संग वाइफ नैना बच्चन 

38 साल की उम्र में कुणाल कपूर ने अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन से गुपचुप तरीके से सेशेल्स आइलैंड में 2015 में शादी की थी। इसमें सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। हालांकि, बाद में दोनों की शादी का एक ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में हुआ था।




         किम शर्मा संग हसबेंड टायकून अली 

किम शर्मा ने साल 2010 में जल्दबाजी में बिजनेस टायकून अली पुंजानी से शादी की। अली केन्या के बिजनेसमैन हैं और शादी भी वहीं हुई थी। किम की 30 साल की उम्र में ये पहली शादी थी, तो अली की दूसरी थी।





                                                     सेलेना जेटली संग हसबेंड पीटर हेग

सेलेना जेटली ने 30 साल की उम्र में पीटर हेग से 2011 में शादी की थी। एक महीने बाद ट्विटर पर उन्होंने लोगों को बताया था कि वे अपने ब्वॉयफ्रेंड पीटर हेग को जीवनसाथी बना चुकी हैं। यह खुलासा उन्होंने तब किया, जब वे प्रेग्नेंट हुईं और मीडिया से खुद को छिपा नहीं सकीं।


                           सेलेना जेटली के 2 क्यूट से जुड़वाँ बच्चे भी है 

जून 2014 में 36 साल के सेलेना जेटली ने 30 साल की उम्र में पीटर हेगसे गुपचुप की थी। अब तक इनकी शादी की फोटोज सामने नहीं आई हैं। इस फंक्शन में सिर्फ उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।





                                आफताब संग वाईफ निन दुसांज

जून 2014 में 36 साल के आफताब ने गर्लफ्रेंड निन दुसांज से शादी गुपचुप की थी। अब तक इनकी शादी की फोटोज सामने नहीं आई हैं। इस फंक्शन में सिर्फ उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।



आपको केसा लगा यह इन्फॉर्मेशन कमैंट्स में ज़रूर लिखे, और आपके फेसबुक पर भी अपने दोस्तों को शेयर करे  

इसको भी पड़े 




इंग्लिश सब को आती है पर जिनको नहीं आती है वो भी पड़ सके इस लिए हमारा ब्लॉग साइड हिंदी में ही लिखा जाता है, आप हर फिल्मस्टार्स की हर हलचल जनना चाहते है, तो ईसी ब्लॉग साइड्स के ऊपर की तरफ जाये और कोने पर {follow}ऑप्शन है उस पर क्लिक कीजिये और इस ब्लाग साइड से ज्वाइन हो जाइये,  फिर हर फ्रेश जानकारी आपके फेसबुक पर सबसे पहले पहुच जाएगी, तो जल्दी से आप ऊपर की साइड जाये और {follow}पर क्लिक करें

No comments:

Post a Comment