मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए अक्षय कुमार के बेटे आरव।
मुंबई: अक्षय कुमार के बेटे आरव को रविवार रात मुंबई के एक पीवीआर के बाहर देखा गया। इस दौरान वे एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए। जैसे ही कैमरामैन ने आरव की फोटो खींचने की कोशिश की तो वे अपनी कैप से चेहरा छिपाते हुए दिखाई दिए। इतना ही नहीं कार के अंदर दोस्तों के साथ जब वे बैक सीट पर बैठे थे, उस वक्त आरव अपनी जैकेट से फेस ढकते नजर आए। हालांकि, ये मिस्ट्री गर्ल उनकी फ्रेंड हैं या कुछ और इस बारे में जानकारी नहीं है। जब मोदी ने खींचे थे आरव के कान...
प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव का जन्म 15 सितंबर, 2002 को हुआ था। आरव ने जुहू स्थित एकॉले मोंडिअले वर्ल्ड स्कूल से पढ़ाई की है। आरव मार्शल आर्ट्स में दिलचस्पी रखते हैं। फरवरी 2016 में अक्षय ने उनकी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें पीएम मोदी उनके कान खींचते नजर आ रहे थे। अक्षय ने फोटो के साथ लिखा था, "एक पिता की जिंदगी का प्राउड मोमेंट, जब प्रधानमंत्री आपके बेटे का कान खींचें और उसे कहें कि वह एक अच्छा बच्चा है।"
आगे की स्लाइड्स पर देखें, थिएटर के बाहर दिखे आरव कुमार की फोटोज...
थिएटर के बाहर अपना चेहरा छिपाते दिखे आरव।
>> आरव बी-टाउन के पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल हैं। कुछ महीनों पहले वे श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर के साथ पार्टी करते दिखे थे। फोटोज में खुशी और आरव की क्यूट केमिस्ट्री देखने को मिली थी।
मिस्ट्री गर्ल के साथ आरव।
>> अक्षय को स्पोर्ट्स काफी पसंद हैं। खासकर उन्हें वॉलीबॉल खेलना बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में वो बेटे आरव के साथ अक्सर वॉलीबॉल खेलना पसंद लेते हैं। अक्षय का ऐसा मानना है कि आरव को करियर चुनने की पूरी आज़ादी है
आरव कुमार।
>> आरव इन दिनों मुंबई के एक स्कूल में पढ़ रहे हैं। आरव पापा की तरह एक्टिव और फिट हैं। वो छोटी उम्र में ही कराटे सीख चुके हैं। इसके अलावा वे चैरिटी के काम में भी आगे हैं।
कार की बैकसीट में चेहरा छिपाते दिखे आरव। लाल टी शर्ट आरव के फ्रेंड है
>> आरव अपने सभी पुराने सामान को मुंबई के बाल भवन श्रद्धा विहार में डोनेट कर देते हैं। इसके अलावा वो कपड़े और खिलौनों को सड़क पर रहने वाले बच्चों को भी दे देते हैं। चैरिटी के अलावा आरव पर्यावरण के प्रति भी बेहद जागरूक हैं। अक्षय के नजदीकी सूत्रों के अनुसार आरव सभी को पौधे लगाने और पानी बचाने के लिए भी जागरूक करते रहते हैं।
मीडिया को देख आरव ने ढका अपना फेस।
>> एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने बताया था, "हम दोनों के बीच दोस्ताना रिश्ता है। मैं उसे कभी एहसास नहीं होने देता कि वो किसी स्टार का बेटा है। आरव को एक्शन पसंद है, इसलिए कभी-कभी मेरी फिल्में देख लेता है। लेकिन इसके लिए अलग से कोई प्रेशर नहीं डाला गया है। लाइफ को लेकर भी यही थॉट है कि जिस तरह मैं रहता हूं, खाता-पीता हूं या मेरी जैसी बॉडी लैंग्वेज है, उसे कॉपी करने की जरूरत नहीं है। वह धीरे-धीरे बड़ा हो रहा है, अपना रास्ता चुन ही लेगा। हां, मैं उसे ये जरूर बताता हूं कि क्या करना सही होगा और क्या नहीं!"
आप हर बॉलीवुड स्टार्स का रियल लाइफ सफर जानना चाहते है तो इस ब्लॉग वेबसाइड को फॉलो करे, उपर जाये और साइड में कोने पर फॉलो ऑप्शन पर क्लिक करे, स्टार्स की हर नई जानकारी आपके फेसबुक वाल पर बहुच जाएगी, पर आप उपर जाकर {follow}ऑप्शन पर क्लिक करेंगें तब
-
-
-आपको केसा लगा यह इन्फॉर्मेशन कमैंट्स में ज़रूर लिखे, और आपके फेसबुक पर भी अपने दोस्तों को शेयर करे
सको भी पड़े
इंग्लिश सब को आती है पर जिनको नहीं आती है वो भी पड़ सके इस लिए हमारा ब्लॉग साइड हिंदी में ही लिखा जाता है,
-
No comments:
Post a Comment