Saturday, August 19, 2017

जब अनप्रोफेशनल कहकर डेब्यू फिल्म से इस एक्टर को किया गया था बाहर


                                                                 सैफ अली खान।

MYBHATIBLOG कई हिट फिल्मों में काम करने वाले सैफ की डेब्यू फिल्म यूं तो 'परंपरा' हैं, लेकिन शायद कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री के लिए 1991 में फिल्म 'बेखुदी' साइन की थी।

 डायरेक्टर राहुल रवैल की इस फिल्म के फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग भी सैफ पूरी कर ली थी। लेकिन बाद में डायरेक्टर ने उन्हें ये कहकर फिल्म से निकाल दिया था कि वे अनप्रोफेशनल है।

1993 में यशराज बैनर की फिल्म परंपरा से डेब्यू किया था...




                                                                 सैफ अली खान।

पटौदी खानदान से ताल्लुक रखने वाले सैफ अली खान ने मां शार्मिला टैगोर की तरह फिल्मों में करियर बनाने की सोची। उन्होंने 1993 में फिल्म 'परंपरा' से बॉलीवुड में कदम रखा।

फिल्म में आमिर खान, रवीना टंडन, नीलम, विनोद खन्ना, सुनील दत्त जैसे स्टार्स के बावजूद सुपर फ्लॉप रही। इसके पहले उन्होंने काजोल के साथ 1991 में फिल्म 'बेखुदी' साइन की थी।

लेकिन उन्हें फिल्म से हटाकर डायरेक्टर ने कमल सदाना को फिल्म में लिया, हालांकि, ये फिल्म भी सुपरफ्लॉप रही थी।




                                                             सैफ अली खान।

इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान सैफ की मुलाकात एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई। दोनों में अफेयर हो गया और अक्टूबर 1991 में सैफ-अमृता ने शादी कर ली।


आगे की स्लाइड्स में पढ़ें सैफ अली खान की लाइफ से जुड़ी कुछ और बातें...




                                    अमृता सिंह और करीना कपूर के साथ सैफ अली खान।

एक वाइफ 12 साल बड़ी तो एक 10 साल छोटी

सैफ अली खान ने फिल्मों में आने से पहली ही एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी कर ली थी। सैफ ने जब अमृता से शादी की थी तब वे 21 साल के थे और अमृता उनसे 12 साल बड़ी यानी 33 साल की थी।


खबरों के मुताबिक, सैफ के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे। 3 महीने की डेट के बाद सैफ और अमृता ने सीक्रेट वेडिंग की थी। सैफ शादी के बाद काफी समय तक अमृता के साथ उनके घर पर ही रहे।



                                अमृता सिंह और करीना कपूर के साथ सैफ अली खान।

13 साल साथ रहने के बाद दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों के दो बच्चे सारा और इब्राहिम अली खान हैं। अमृता से अलग होने के बाद सैफ ने 3 साल तक स्विस मॉडल रोसा कैटलानो को डेट किया।

हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। 2007 में फिल्म 'टशन' के सेट पर सैफ की मुलाकात करीना कपूर से हुई। दोनों 5 साल तक डेट करते रहे। फिर दोनों 16 अक्टूबर, 2012 को शादी की।

बता दें कि करीना सैफ से 10 साल छोटी हैं। दोनों का एक बेटे तैमूर हैं।




                    बचपन में पिता मंसूर अली खान पटौदी की गोद में सैफ। साथ में मां शर्मिला टैगोर।

पिता रहे हैं इंडियन क्रिकेटर तो मां एक्ट्रेस
सैफ अली खान का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी इंडियन क्रिकेटर थे। उनकी मां शर्मिला टैगोर गुजरे जमाने की फेमस एक्ट्रेस रही हैं।

उनकी दो बहनें हैं सोहा अली खान और सबा अली खान। सोहा ने एक्टर कुणाल खेमू से शादी की है और इन दिनों वे प्रेग्नेंट हैं। सैफ ने अपनी पढ़ाई लॉरेंस स्कूल, सनावार से पूरी की है।

इसके बाद वे इंग्लैंड चले गए जहां उन्होंने लॉकर्स पार्क स्कूल, हर्टफोर्डशायर और विंचेस्टर कॉलेज से पढ़ाई पूरी की। सैफ अली खान छोटे नवाब के नाम से फेमस हैं।

वे पटौदी खानदान के 10वें नवाब हैं। बता दें कि 2011 में पिता मंसूर अली खान पटौदी की मौत के बाद सैफ अली खान की 10वें नवाब के रूप में ताजपोशी हुई थी।




                                  बहन सोहा, सबा और मां शर्मिला के साथ सैफ।
ऐसा है खानदान
भोपाल रियासत के आखिरी नवाब हमीदुल्ला खां का कोई बेटा नहीं था। बड़ी बेटी आबिदा पाकिस्तान चली गई थीं और सबसे छोटी बेटी राबिया अपने ससुराल।

इसलिए मंझली बेटी साजिदा सुल्तान ही नवाब की वारिस बनीं। साजिदा सुल्तान की शादी पटौदी के नवाब इफ्तेखार अली से हुई थी। इफ्तेखार अली क्रिकेटर थे,

पहले वे इंग्लैंड की तरफ से खेले और बाद में इंडिया की ओर से क्रिकेट खेला। उनका एक बेटा और दो बेटियां हुईं। बेटे का नाम मंसूर अली खां पटौदी था।

सालेहा सुल्तान और सबीहा सुल्तान उनकी बेटियां थीं। मंसूर अली खान पटौदी ने एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर से शादी की।


                                              सैफ अलीखान बेटे तैमूर का साथ 

बेटे का नाम तैमूर रखने पर विवादों में आए थे सैफ

जब करीना कपूर खान और सैफ अली ने अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा था तो बेटे के इस नाम पर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था।

सैफ ने तैमूर के नाम पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया था कि उन्होंने अपने बेटे का नाम तैमूर क्यों रखा है सैफ ने कहा था, 'मैं इतिहास और तुर्की रूलर के विषय में काफी जागरूक हूं।

मेरे बेटे का नाम उसपर नहीं रखा गया है। वो तिमूर (Timur) था, लेकिन मेरे बेटे का नाम तैमूर (Taimur) है। शायद रूट एक-सा है लेकिन नाम अलग है।

तैमूर एक प्राचीन फारसी शब्द है जिसका अर्थ आयरन (Iron) होता है। मुझे और करीना को इस शब्द का साउंड और मीनिंग काफी अच्छा लगता है।

यहां तक कि मैंने करीना को जितने भी नाम बताए, उन सब में से उसे ये पसंद आया.. क्योंकि ये नाम ना सिर्फ ब्यूटीफुल है बल्कि स्ट्रॉन्ग भी है'।



                                                     सैफ की बेटी सारा अली खान 
बेटी सारा कर रही है बॉलीवुड में डेब्यू

सैफ की बेटी सारा अली खान डायरेक्टर अभिषेक कपूर की अपकमिंग मूवी 'केदारनाथ' से डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म में वे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ रोमांस करतीं नजर आएंगी।

सारा के डेब्यू को लेकर कई बार अफवाह उड़ चुकी है। सुनने में आया था कि सारा, करन जौहर प्रोडक्शन की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' फिल्म से डेब्यू करेंगी, जिसमें वे टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी।

इसके बाद ये भी सुनने को मिला था कि सलमान खान अपने होम प्रोडक्शन के तहत सारा को लॉन्च करने वाले हैं।

वहीं, रिपोर्ट्स ये भी आईं कि वे रितिक रोशन के ओपोजिट फिल्म में नजर आएंगी। लेकिन अब वे अभिषेक कपूर की फिल्म से डेब्यू कर रही है।


आप हर बॉलीवुड स्टार्स का रियल लाइफ सफर जानना चाहते है तो इस ब्लॉग वेबसाइड को फॉलो करे, उपर
जाये और साइड में कोने पर फॉलो ऑप्शन पर क्लिक करे, स्टार्स की हर नई जानकारी आपके फेसबुक वाल


पर बहुच जाएगी, पर आप उपर जाकर {follow}ऑप्शन पर क्लिक करेंगें तब { किसी भी समय गूगल में सर्च कीजिये MYBHATIBLOG और जुड़े रहिये बॉलीवुड के साथ }

आपको केसा लगा यह इन्फॉर्मेशन कमैंट्स में ज़रूर लिखे, और आपके फेसबुक पर भी अपने दोस्तों को शेयर करे

इसको भी पड़े

इंग्लिश सब को आती है पर जिनको नहीं आती है वो भी पड़ सके इस लिए हमारा ब्लॉग साइड हिंदी में ही लिखा जाता है,

No comments:

Post a Comment