Thursday, October 26, 2017

'जब वी मेट' के शूटिंग Behind The Scenes फोटोज

                         करीना कपूर, शाहिद कपूर और डायरेक्टर इम्तियाज अली।

डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म जब वी मेट (2007) को रिलीज हुई थी, देखिये 'जब वी मेट' के ये हैं Behind The Scenes फोटोज

MYBHATIBLOG- करीना कपूर, शाहिद कपूर और डायरेक्टर इम्तियाज अली।
डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट' (2007) को रिलीज हुई थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म के लिए करीना कपूर को बेस्ट एक्ट्रेस की फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हिमाचल प्रदेश और उसके आसपास के एरिया में की गई थी। फिल्म के 10 साल पूरे होने इस पैकेज में आपको फिल्म के बिहाइंड द सीन्स कुछ फोटोज दिखाने जा रहे हैं।

डायरेक्टर चाहते हैं सीन्स को चेंज करना...




फिल्म में खामोश रहने वाले आदित्य कश्यप का रोल प्ले करने वाले शाहिद कपूर और बड़बोली गीत के रोल में करीना कपूर को ऑडियंस ने पसंद किया था। डायरेक्टर इम्तियाज अली फिल्म में ऐसे कई सीन जिनसे वे आज भी संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन एक सीन तो ऐसा है जिसे वो बदलना चाहते हैं।




                 डायरेक्टर इम्तियाज अली, शाहिद कपूर और करीना कपूर।

उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि इतने सालों बाद अगर उन्हें मौका मिले तो वो फिल्म में कुछ बदलाव करना चाहेंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म में रतलाम स्टेशन में करीना की जब ट्रेन छूट जाती है तो शाहिद करीना को उनकी ट्रेन तक पहुंचाने के लिए तेजी से टेक्सी ड्राइव करते हैं।




                                  करीना कपूर, डायरेक्टर इम्तियाज अली।

इस सीन में मिनिएचर ट्रेन्स का एक शॉट इस्तेमाल किया गया था। उसे देखकर अब इम्तियाज अजीब लगता है। दरअसल इस सीन में मिनिएचर सीन के शॉट का इस्तेमाल ट्रेन दिखाने के लिए किया गया था। इम्तियाज कहते हैं कि उन्हें इस सीन को बदलने का मन करता है।




                                                               शहीद कपूर 
बता दें कि शुरुआत में फिल्म के लिए बॉबी देओल और आयशा टाकिया के नामों की चर्चा थी, लेकिन बाद में शाहिद कपूर और करीना का नाम फाइनल किया गया।





                         करीना कपूर, कोरियोग्राफर सरोज खान के साथ शाहिद।





                                            शाहिद कपूर और करीना कपूर।






                          डायरेक्टर इम्तियाज अली, शाहिद कपूर और करीना कपूर।






            सेट पर करिश्मा कपूर और करीना कपूर। साथ में करिश्मा की बेटी समायरा।






                          मनाली में शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर और करीना कपूर।






                              कोरियोग्राफर सरोज खान, डायरेक्टर इम्तियाज अली।



आप हर बॉलीवुड स्टार्स का रियल लाइफ सफर जानना चाहते है तो इस ब्लॉग वेबसाइड को फॉलो करे, उपर जाये और साइड में कोने पर फॉलो ऑप्शन पर क्लिक करे, स्टार्स की हर नई जानकारी आपके फेसबुक वाल

पर बहुच जाएगी, पर आप उपर जाकर {follow}ऑप्शन पर क्लिक करेंगें तब { किसी भी समय गूगल में सर्च कीजिये MYBHATIBLOG और जुड़े रहिये बॉलीवुड के साथ }


आपको केसा लगा यह इन्फॉर्मेशन कमैंट्स में ज़रूर लिखे, और आपके फेसबुक पर भी अपने दोस्तों को शेयर करे

इसको भी पड़े

इंग्लिश सब को आती है पर जिनको नहीं आती है वो भी पड़ सके इस लिए हमारा ब्लॉग साइड हिंदी में ही लिखा जाता है,
-
-
-



Wednesday, September 27, 2017

राजपाल यादव से 9 साल छोटी है उनकी बीवी, हाइट में है इतनी लंबी

                                                पत्नी राधा के साथ राजपाल यादव।
MYBHATIBLOG-मुंबई. एक्टर राजपाल यादव जल्द अपकमिंग फिल्म 'जुड़वां-2' में नजर आने वाले हैं। कॉमिक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले राजपाल ने

फिल्मी करियर की शुरुआत 1999 में 'दिल क्या करे' फिल्म से की थी। फिल्मों में बड़े रोल न मिलने के बावजूद उन्होंने छोटे-छोटे रोल से ही बॉलीवुड में मुकाम हासिल कर लिया।




                                          कनाडा में हुइ थी दोनों की मुलाकात।

उन्होंने खुद के लिए एक अलग जोन ही सेट कर लिया। वैसे बात अगर उनकी पर्सनल लाइफ की करें तो वो अपनी फैमिली को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। 9 साल छोटी लड़की से की शादी...



                                शादी के दौरान पत्नी राधा के साथ राजपाल यादव।

- राजपाल की पत्नी राधा उनसे करीब 9 साल छोटी हैं। इस बात का खुलासा खुद राजपाल ने एक इंटरव्यू में किया था।

- 5.2 फीट के राजपाल ने राधा से लव मैरिज की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि, "लोगों को लगता है कि वह मुझसे बेहद लंबी हैं। लेकिन असलियत यह है कि वह सिर्फ एक इंच (5.3 फीट) लंबी हैं।"




           प्यार के आगे राजपाल ने उम्र नहीं देखी। इसलिए 9 साल छोटी लड़की से शादी कर ली।

- 2002 में वे फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाय' की शूटिंग के लिए कनाडा गए थे। वहीं एक कॉमन फ्रेंड ने दोनों की मुलाकात कराई।





                                    राधा के इंडिया शिफ्ट होते ही दोनों ने शादी कर ली।

- दोनों कनाडा के शहर कैलगरी में कॉफी शॉप पर मिले थे। इस मीटिंग में कपल ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की बातें एक-दूसरे से शेयर की थीं।

- दोनों ने वहां साथ में 10 दिन गुजारे और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।

- 10 दिन पूरे होने के बाद राजपाल वापस इंडिया आ गए। वापस आने के बाद भी ये दोस्ती टूटी नहीं, दोनों फोन पर एक-दूसरे से जुड़े रहे।

- तकरीबन 10 महीने तक फोन कनेक्ट रहने के बाद राधा ने इंडिया में शिफ्ट होने का फैसला लिया। इंडिया शिफ्ट होने के बाद ही 10 जून 2003 में दोनों ने शादी कर ली।

2 बेटियों के पिता हैं राजपाल

- राजपाल यादव और राधा 2 बेटियों के पेरेंट्स हैं।
- उनकी बड़ी बेटी मौनी जहां करीब 13 साल की हैं, तो वहीं छोटी बेटी हनी अभी 3 साल की हैं।

- राजपाल अक्सर अपनी बेटियों के साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट करते रहते हैं।

- हाल में हनी पापा के साथ 'जुड़वां-2' के शूटिंग सेट पर भी पहुंची थीं जहां उन्होंने वरुण धवन के साथ जमकर मस्ती की थी।



                                शादी से पहले दोनों कई महीने फोन पर ही बातें करते थे।

- राजपाल यादव का जन्म भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के शाहजहांपुर में 6 मार्च 1971 को हुआ था।




                               बेटी मौनी और हनी के साथ राजपाल यादव। 

- 1992-94 में राजपाल ने भारतेन्दु नाट्य अकादमी से करीब 2 साल एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। बाद में वो कुछ टाइम दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में भी रहे।




                             बेटी मौनी और पत्नी राधा के साथ राजपाल यादव।

- एक्टिंग सीखने के बाद राजपाल मुंबई आ गए। यहां उन्होंने काफी स्ट्रगल किया और टाइम के बाद टीवी सीरियल 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने'(1989-90) में काम करने का मौका मिला। यही वो शो था जिससे उन्होंने खास पहचान बनाई।





                               दोनों बच्चों के साथ जमकर एंजॉय करते हैं।

- 'जुड़वां-2' के अलावा राजपाल 'फुकरे-2' और 'करोड़पति' फिल्म में भी नजर आएंगे। वहीं 2018 में उनकी फिल्म 'सेरा बंगाली' रिलीज हो सकती है।



आप हर बॉलीवुड स्टार्स का रियल लाइफ सफर जानना चाहते है तो इस ब्लॉग वेबसाइड को फॉलो करे, उपर जाये और साइड में कोने पर फॉलो ऑप्शन पर क्लिक करे, स्टार्स की हर नई जानकारी आपके फेसबुक वाल

पर बहुच जाएगी, पर आप उपर जाकर {follow}ऑप्शन पर क्लिक करेंगें तब { किसी भी समय गूगल में सर्च कीजिये MYBHATIBLOG और जुड़े रहिये बॉलीवुड के साथ }


आपको केसा लगा यह इन्फॉर्मेशन कमैंट्स में ज़रूर लिखे, और आपके फेसबुक पर भी अपने दोस्तों को शेयर करे

इसको भी पड़े

इंग्लिश सब को आती है पर जिनको नहीं आती है वो भी पड़ सके इस लिए हमारा ब्लॉग साइड हिंदी में ही लिखा जाता है,
-
-
-

Saturday, August 19, 2017

जब अनप्रोफेशनल कहकर डेब्यू फिल्म से इस एक्टर को किया गया था बाहर


                                                                 सैफ अली खान।

MYBHATIBLOG कई हिट फिल्मों में काम करने वाले सैफ की डेब्यू फिल्म यूं तो 'परंपरा' हैं, लेकिन शायद कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री के लिए 1991 में फिल्म 'बेखुदी' साइन की थी।

 डायरेक्टर राहुल रवैल की इस फिल्म के फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग भी सैफ पूरी कर ली थी। लेकिन बाद में डायरेक्टर ने उन्हें ये कहकर फिल्म से निकाल दिया था कि वे अनप्रोफेशनल है।

1993 में यशराज बैनर की फिल्म परंपरा से डेब्यू किया था...




                                                                 सैफ अली खान।

पटौदी खानदान से ताल्लुक रखने वाले सैफ अली खान ने मां शार्मिला टैगोर की तरह फिल्मों में करियर बनाने की सोची। उन्होंने 1993 में फिल्म 'परंपरा' से बॉलीवुड में कदम रखा।

फिल्म में आमिर खान, रवीना टंडन, नीलम, विनोद खन्ना, सुनील दत्त जैसे स्टार्स के बावजूद सुपर फ्लॉप रही। इसके पहले उन्होंने काजोल के साथ 1991 में फिल्म 'बेखुदी' साइन की थी।

लेकिन उन्हें फिल्म से हटाकर डायरेक्टर ने कमल सदाना को फिल्म में लिया, हालांकि, ये फिल्म भी सुपरफ्लॉप रही थी।




                                                             सैफ अली खान।

इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान सैफ की मुलाकात एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई। दोनों में अफेयर हो गया और अक्टूबर 1991 में सैफ-अमृता ने शादी कर ली।


आगे की स्लाइड्स में पढ़ें सैफ अली खान की लाइफ से जुड़ी कुछ और बातें...




                                    अमृता सिंह और करीना कपूर के साथ सैफ अली खान।

एक वाइफ 12 साल बड़ी तो एक 10 साल छोटी

सैफ अली खान ने फिल्मों में आने से पहली ही एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी कर ली थी। सैफ ने जब अमृता से शादी की थी तब वे 21 साल के थे और अमृता उनसे 12 साल बड़ी यानी 33 साल की थी।


खबरों के मुताबिक, सैफ के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे। 3 महीने की डेट के बाद सैफ और अमृता ने सीक्रेट वेडिंग की थी। सैफ शादी के बाद काफी समय तक अमृता के साथ उनके घर पर ही रहे।



                                अमृता सिंह और करीना कपूर के साथ सैफ अली खान।

13 साल साथ रहने के बाद दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों के दो बच्चे सारा और इब्राहिम अली खान हैं। अमृता से अलग होने के बाद सैफ ने 3 साल तक स्विस मॉडल रोसा कैटलानो को डेट किया।

हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। 2007 में फिल्म 'टशन' के सेट पर सैफ की मुलाकात करीना कपूर से हुई। दोनों 5 साल तक डेट करते रहे। फिर दोनों 16 अक्टूबर, 2012 को शादी की।

बता दें कि करीना सैफ से 10 साल छोटी हैं। दोनों का एक बेटे तैमूर हैं।




                    बचपन में पिता मंसूर अली खान पटौदी की गोद में सैफ। साथ में मां शर्मिला टैगोर।

पिता रहे हैं इंडियन क्रिकेटर तो मां एक्ट्रेस
सैफ अली खान का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी इंडियन क्रिकेटर थे। उनकी मां शर्मिला टैगोर गुजरे जमाने की फेमस एक्ट्रेस रही हैं।

उनकी दो बहनें हैं सोहा अली खान और सबा अली खान। सोहा ने एक्टर कुणाल खेमू से शादी की है और इन दिनों वे प्रेग्नेंट हैं। सैफ ने अपनी पढ़ाई लॉरेंस स्कूल, सनावार से पूरी की है।

इसके बाद वे इंग्लैंड चले गए जहां उन्होंने लॉकर्स पार्क स्कूल, हर्टफोर्डशायर और विंचेस्टर कॉलेज से पढ़ाई पूरी की। सैफ अली खान छोटे नवाब के नाम से फेमस हैं।

वे पटौदी खानदान के 10वें नवाब हैं। बता दें कि 2011 में पिता मंसूर अली खान पटौदी की मौत के बाद सैफ अली खान की 10वें नवाब के रूप में ताजपोशी हुई थी।




                                  बहन सोहा, सबा और मां शर्मिला के साथ सैफ।
ऐसा है खानदान
भोपाल रियासत के आखिरी नवाब हमीदुल्ला खां का कोई बेटा नहीं था। बड़ी बेटी आबिदा पाकिस्तान चली गई थीं और सबसे छोटी बेटी राबिया अपने ससुराल।

इसलिए मंझली बेटी साजिदा सुल्तान ही नवाब की वारिस बनीं। साजिदा सुल्तान की शादी पटौदी के नवाब इफ्तेखार अली से हुई थी। इफ्तेखार अली क्रिकेटर थे,

पहले वे इंग्लैंड की तरफ से खेले और बाद में इंडिया की ओर से क्रिकेट खेला। उनका एक बेटा और दो बेटियां हुईं। बेटे का नाम मंसूर अली खां पटौदी था।

सालेहा सुल्तान और सबीहा सुल्तान उनकी बेटियां थीं। मंसूर अली खान पटौदी ने एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर से शादी की।


                                              सैफ अलीखान बेटे तैमूर का साथ 

बेटे का नाम तैमूर रखने पर विवादों में आए थे सैफ

जब करीना कपूर खान और सैफ अली ने अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा था तो बेटे के इस नाम पर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था।

सैफ ने तैमूर के नाम पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया था कि उन्होंने अपने बेटे का नाम तैमूर क्यों रखा है सैफ ने कहा था, 'मैं इतिहास और तुर्की रूलर के विषय में काफी जागरूक हूं।

मेरे बेटे का नाम उसपर नहीं रखा गया है। वो तिमूर (Timur) था, लेकिन मेरे बेटे का नाम तैमूर (Taimur) है। शायद रूट एक-सा है लेकिन नाम अलग है।

तैमूर एक प्राचीन फारसी शब्द है जिसका अर्थ आयरन (Iron) होता है। मुझे और करीना को इस शब्द का साउंड और मीनिंग काफी अच्छा लगता है।

यहां तक कि मैंने करीना को जितने भी नाम बताए, उन सब में से उसे ये पसंद आया.. क्योंकि ये नाम ना सिर्फ ब्यूटीफुल है बल्कि स्ट्रॉन्ग भी है'।



                                                     सैफ की बेटी सारा अली खान 
बेटी सारा कर रही है बॉलीवुड में डेब्यू

सैफ की बेटी सारा अली खान डायरेक्टर अभिषेक कपूर की अपकमिंग मूवी 'केदारनाथ' से डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म में वे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ रोमांस करतीं नजर आएंगी।

सारा के डेब्यू को लेकर कई बार अफवाह उड़ चुकी है। सुनने में आया था कि सारा, करन जौहर प्रोडक्शन की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' फिल्म से डेब्यू करेंगी, जिसमें वे टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी।

इसके बाद ये भी सुनने को मिला था कि सलमान खान अपने होम प्रोडक्शन के तहत सारा को लॉन्च करने वाले हैं।

वहीं, रिपोर्ट्स ये भी आईं कि वे रितिक रोशन के ओपोजिट फिल्म में नजर आएंगी। लेकिन अब वे अभिषेक कपूर की फिल्म से डेब्यू कर रही है।


आप हर बॉलीवुड स्टार्स का रियल लाइफ सफर जानना चाहते है तो इस ब्लॉग वेबसाइड को फॉलो करे, उपर
जाये और साइड में कोने पर फॉलो ऑप्शन पर क्लिक करे, स्टार्स की हर नई जानकारी आपके फेसबुक वाल


पर बहुच जाएगी, पर आप उपर जाकर {follow}ऑप्शन पर क्लिक करेंगें तब { किसी भी समय गूगल में सर्च कीजिये MYBHATIBLOG और जुड़े रहिये बॉलीवुड के साथ }

आपको केसा लगा यह इन्फॉर्मेशन कमैंट्स में ज़रूर लिखे, और आपके फेसबुक पर भी अपने दोस्तों को शेयर करे

इसको भी पड़े

इंग्लिश सब को आती है पर जिनको नहीं आती है वो भी पड़ सके इस लिए हमारा ब्लॉग साइड हिंदी में ही लिखा जाता है,

Saturday, August 5, 2017

62==>विवेक की इस एक गलती के चलते ऐश्वर्या ने बना ली थी दूरियां==> पूरा पड़ने के लिए इसी फोटो पर क्लिक करे

                                           विवेक ओबेरॉय के साथ ऐश्वर्या राय 

ऐश्वर्या राय आज भले ही बच्चन खानदान की बहू हैं, लेकिन एक वक्त था जब उनका नाम सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के साथ भी जुड़ा।

मुंबई। MYBHATIBLOG- ऐश्वर्या राय आज भले ही बच्चन खानदान की बहू हैं, लेकिन एक वक्त था जब उनका नाम सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के साथ भी जुड़ा।

सलमान और ऐश्वर्या का अफेयर 1999 में आई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' से शुरू हुआ और 2001 तक चला। इसके बाद सलमान के वॉयलेंट बिहेवियर की वजह से ऐश्वर्या ने

उनसे दूरी बना ली और विवेक के करीब आईं। ऐश और विवेक ने फिल्म 'क्यों हो गया ना' में काम किया और एक-दूसरे के करीब आए। कहा जाता है कि ऐश्वर्या के 30वें बर्थडे पर विवेक ने उन्हें 30 गिफ्ट दिए थे।



                                                   ऐश सलमान और विवेक के साथ 


विवेक ने की ये गलती और उनसे दूर हो गईं ऐश्वर्या...




                                                              ऐश्वर्या  प्रेस के साथ 

- वैसे, ऐश्वर्या ने कभी खुलकर ये कबूल नहीं किया कि वो विवेक के साथ रिलेशन में हैं, लेकिन हर फंक्शन में दोनों साथ दिखते थे।

- विवेक चाहते थे कि वो सलमान से धोखा खा चुकीं ऐश्वर्या के हमेशा साथ रहें।




                                 विवेक ओबेरॉय के साथ ऐश्वर्या राय जब दोनों का लव था तब 

- एक बार 2003 में विवेक ने होटल के कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और कहा कि मेरे और ऐश्वर्या के साथ आने के बाद सलमान की ओर से उन्हें जान से मार दिए जाने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं।

सलमान ने रात में नशे की हालत में मुझे 41 बार फोन किया और जान से मारने की धमकी दी।

- इसके बाद ऐश्वर्या ने खुद ही विवेक से पल्ला झाड़ लिया, क्योंकि वो किसी भी तरह की कॉन्ट्रोवर्सी में नहीं पड़ना चाहती थीं। ऐश्वर्या ने विवेक को अवॉइड करना शुरू कर दिया। यहां तक कि

ऐश्वर्या ने विवेक को एक इमेच्योर पर्सन बताया था।





                                                             विवेक ओबेरॉय 

विवेक ने ऐश्वर्या को कहा था 'प्लास्टिक ऐश'...

एक इंटरव्यू के दौरान विवेक ने ऐश्वर्या को 'प्लास्टिक ऐश' कहा था। यहां तक कि उन्होंने ऐश्वर्या को 'प्लास्टिक हार्ट' और 'प्लास्टिक स्माइल' भी कहा था।


विवेक ने मानी थी अपनी गलती...

- विवेक ने फराह के साथ एक टॉक शो में कबूल किया था कि वो प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने गलती की है। यहां तक कि उन्होंने उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई ऐसी चीजें कह दीं, जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए थीं।


जब अवॉर्ड फंक्शन में उड़ा विवेक का मजाक...

विवेक के मुताबिक, उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हर अवॉर्ड फंक्शन में मेरा मजाक उड़ाया गया। यहां तक कि एक अवॉर्ड फंक्शन से मुझे लेटर मिला कि आप फिल्म कंपनी के लिए ये अवॉर्ड जीत चुके हैं।

हालांकि, कुछ ही देर बार मुझसे कहा गया कि आप अवॉर्ड फंक्शन में ना आएं और फिर वो अवॉर्ड किसी और एक्टर को दे दिया गया।

आगे की स्लाइड्स पर, सलमान-ऐश्वर्या के अलग होने की वजहें...





                                           सलमान खान ऐश्वर्या के साथ 

सलमान का वायलेंट बिहेवियर...


- ऐश्वर्या राय ने खुद दावा किया था कि उनके और सलमान के बीच ब्रेकअप की सबसे बड़ी वजह उनका वॉयलेंट बिहेवियर और फिजिकल अब्यूज था। ऐश्वर्या के मुताबिक, ब्रेकअप

होने के बाद सलमान ने मुझे फोन कर बेवकूफी भरी बातें की। इतना ही नहीं, वो मेरे को-स्टार्स के साथ अफेयर्स को लेकर भी मुझ पर शक करता था। मैं उस वक्त

अभिषेक बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक हर बड़े एक्टर के साथ काम कर रही थी और इनके साथ जुड़ी थी। यहां तक कि सलमान ने कई बार मेरे साथ मारपीट की।

बावजूद इसके मैं काम पर ऐसे जाती थी, जैसे कुछ हुआ ही न हो।




                                                    सलमान खान, ऐश्वर्या
ऐश्वर्या के पेरेंट्स का ऑब्जेक्शन...


- ब्रेकअप से पहले ऐश्वर्या राय अक्सर किसी न किसी काम से सलमान के घर आती-जाती थीं। शायद ये बात ऐश्वर्या के पेरेंट्स को अच्छी नहीं लगती थी। खासतौर पर

ऐश्वर्या के पिता ऐश और सलमान के रिलेशन को लेकर कतई खुश नहीं थे। दरअसल, ऐश के पिता जानते थे कि ऐश्वर्या से पहले भी सलमान के कई लड़कियों से रिलेशन रह चुके हैं।



                                                       सलमान खान, ऐश्वर्या 
सलमान का ऑब्सेसिव बिहेवियर...

सलमान का ऑब्सेसिव बिहेवियर भी दोनों के ब्रेकअप की एक बड़ी वजह बना। दरअसल, सलमान कई बार आधी रात को ऐश्वर्या के घर पहुंचकर उनका दरवाजा पीटने लगते थे।

एक बार वो रात 3 बजे तक दरवाजा पीटते रहे और उनका हाथ भी जख्मी हो गया। सलमान ने गुस्से में बिल्डिंग से कूदने की धमकी भी दी थी।





                                                               सलमान खान, ऐश्वर्या 

सलमान चाहते थे ऐश्वर्या से कमिटमेंट...

सलमान खान चाहते थे कि ऐश्वर्या उनसे शादी का कमिटमेंट करें, जबकि ऐश्वर्या सलमान की इस बात से बिल्कुल भी सहमत नहीं थीं। ऐश्वर्या उन दिनों अपने करियर के पीक पर थीं और तेजी से

सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही थीं। यही वजह थी कि ऐश्वर्या सलमान के साथ रिलेशन को आगे नहीं ले जाना चाहती थीं। जब सलमान को लगा कि ऐश्वर्या उनकी बात नहीं मानेंगी तो वो अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए।




ऐश के मम्मी पापा, सलमान खान 

जब सलमान ने फिल्म सेट पर ही किया हंगामा...

ऐश्वर्या से नाराज सलमान ने उनकी फिल्म 'कुछ ना कहो' के सेट पर भी हंगामा खड़ा कर दिया था। इस फिल्म के हीरो अभिषेक बच्चन थे। कहते हैं कि पहले तो गुस्साए

सलमान ने शूटिंग के दौरान सेट पर तोड़फोड़ की,लेकिन जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने ऐश्वर्या की कार को भी डैमेज कर दिया।


                                                           सलमान खान, ऐश्वर्या 
ऐश्वर्या के पेरेंट्स के साथ बुरा बर्ताव...

सलमान की पास्ट रिलेशनशिप और उनकी बेटी के साथ सलमान के रिश्ते को नामंजूर करने के बावजूद ऐश्वर्या के पेरेंट्स ने दोनों (ऐश्वर्या-सलमान) को मिलने से कभी नहीं रोका।

लेकिन दूसरी ओर, सलमान थे कि लगातार बुरा बर्ताव करते जा रहे थे। आखिरकार ऐश्वर्या भी अपने पेरेंट्स के साथ सलमान के बुरे बिहेवियर से नाराज हो गईं।


                                                            सलमान खान, ऐश्वर्या 

सलमान ने गुपचुप तरीके से की सोमी अली की हेल्प...

एक एंटरटेनमेंट मैगजीन के मुताबिक, एक दिन सोमी अली ने सलमान खान से अपने पिता के ऑपरेशन को लेकर मदद मांगी तो सलमान ऐश्वर्या को बिना बताए उनकी मदद के

लिए अमेरिका चले गए। जाहिर है, जब यह बात ऐश्वर्या को पता चली तो वो काफी नाराज हुईं और रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया।



                                                              सलमान खान

सलमान खान का एल्कोहलिक बिहेवियर 

एक फेमस अखबार को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया था कि मैं सलमान की शराब पीने की आदत और उसके बाद किए जाने वाले मिसबिहेवियर से तंग आ गई थी। वो मेरे साथ वर्बल,

फिजिकल और इमोशनल अब्यूज करता था। कई बार तो वो मेरे मान-सम्मान और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली बातें भी करता था। कोई भी सेल्फ रिस्पेक्टिंग वुमन इस तरह की बात सहन नहीं कर सकती।

यही वजह थी कि मैंने सलमान के साथ रिश्ता खत्म करने का फैसला किया।


आप हर बॉलीवुड स्टार्स का रियल लाइफ सफर जानना चाहते है तो इस ब्लॉग वेबसाइड को फॉलो करे, उपर
जाये और साइड में कोने पर फॉलो ऑप्शन पर क्लिक करे, स्टार्स की हर नई जानकारी आपके फेसबुक वाल

पर बहुच जाएगी, पर आप उपर जाकर {follow}ऑप्शन पर क्लिक करेंगें तब { किसी भी समय गूगल में सर्च कीजिये MYBHATIBLOG और जुड़े रहिये बॉलीवुड के साथ }

आपको केसा लगा यह इन्फॉर्मेशन कमैंट्स में ज़रूर लिखे, और आपके फेसबुक पर भी अपने दोस्तों को शेयर करे

इसको भी पड़े

इंग्लिश सब को आती है पर जिनको नहीं आती है वो भी पड़ सके इस लिए हमारा ब्लॉग साइड हिंदी में ही लिखा जाता है,
-

Saturday, June 17, 2017

61=>अमीषा हैं गोल्ड मेडलिस्ट, करिश्मा हैं 6वीं पास, तो कभी स्कूल नहीं गईं कैटरीना,==> पूरा पड़ने के लिए इसी फोटो पर क्लिक करे

                                                अमीषा पटेल और करिश्मा कपूर।

MYBHATIBLOG-बात बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की क्वालिफिकेशन की करें तो इसमें कुछ तो हाइली एजुकेटेड हैं वहीं कुछ ऐसी भी जिन्होंने स्कूली पढ़ाई तक पूरी नहीं। इस पैकेज आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में

बताने जा रहे हैं। अमीषा पटेल की गिनती हाइली एजुकेटेड एक्ट्रेसेस में होती है।
गोल्ड मेडलिस्ट हैं अमीषा...



                                                            अमीषा पटेल

अमीषा पटेल ने Tufts यूनिवर्सिटी मेडफोर्ड से इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएट किया है और वे गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी से बायोजेनेटिक इंजीनियरिंग की डिग्री भी ली है।




                                                             करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर सिर्फ पांचवीं पास हैं। छठी क्लास के दौरान उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और अपना फिल्मी करियर शुरू किया।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कितनी पढ़ी-लिखी है बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस...




                                                         कैटरीना कैफ

कैटरीना लंदन में बसने से पहले बचपन से परिवार के साथ चीन, जापान, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, पोलैंड, जर्मनी, बेल्जियम सहित दुनिया के कई देशों में रहीं। निरंतर स्थान-परिवर्तन के कारण स्कूल-कॉलेज में

उनकी पढ़ाई नहीं हुई। उनकी जो भी किताबी शिक्षा है, सब घर पर ही हुई है। लंदन में 3 साल रहने के दौरान उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और फिर भारत आकर एक्टिंग करियर शुरू किया।

इस तरह उनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन जीरो है।



                                                                   प्रिटी जिंटा

प्रिटी ने शिमला के St. Bede's College से क्रिमिनल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री ली है।






                                                                    ऐश्वर्या राय

ऐश ने जयहिंद कॉलेज से एक साल पढ़ाई के बाद आर्किटेक्चर की पढ़ाई के लिए रहेजा कॉलेज में एडमिशन लिया, लेकिन पढ़ाई अधूरी छोड़कर मॉडलिंग की दुनिया में बिजी हो गईं। वे भी ग्रैजुएट नहीं है।




                                                             आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। उन्होंने अपने करियर की वजह से 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी।






                                                              प्रियंका चोपडा

प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें बुला लिया। उन्होंने लखनऊ, बरेली और अमेरिका में कुल मिलाकर हाई स्कूल तक पढ़ाई की है। मुंबई के जयहिंद कॉलेज में उन्होंने दाखिला तो लिया था, पर पढ़ाई नहीं कर सकीं।





                                                                   बिपाशा बसु

बिपाशा 12वीं पास हैं। वे चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहती थीं, पर तभी मॉडलिंग के लिए ऑफर मिलने लगे और उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।





                                                                   विद्या बालन

विद्या की गिनती हाइली क्वालिफाइड एक्ट्रेसेस में की जाती है। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी में मास्टर डिग्री ली है।




                                                          दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने 12वीं तक स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद माउंट कारमेल कॉलेज बेंगलुरु में दाखिला लिया, लेकिन मॉडलिंग के चलते बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी।




                                                              परिणीति चोपडा

परिणीति की गिनती हाइली एजुकेटेड एक्ट्रेसेस में होती है। उन्होंने लंदन के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री ली है।




                                                           सोहा अली खान

सोहा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर डिग्री ली है।


आप हर बॉलीवुड स्टार्स का रियल लाइफ सफर जानना चाहते है तो इस ब्लॉग वेबसाइड को फॉलो करे, उपर जाये और साइड में कोने पर फॉलो ऑप्शन पर क्लिक करे, स्टार्स की हर नई जानकारी आपके फेसबुक वाल

पर बहुच जाएगी, पर आप उपर जाकर {follow}ऑप्शन पर क्लिक करेंगें तब { किसी भी समय गूगल में सर्च कीजिये MYBHATIBLOG और जुड़े रहिये बॉलीवुड के साथ }


आपको केसा लगा यह इन्फॉर्मेशन कमैंट्स में ज़रूर लिखे, और आपके फेसबुक पर भी अपने दोस्तों को शेयर करे

इसको भी पड़े

इंग्लिश सब को आती है पर जिनको नहीं आती है वो भी पड़ सके इस लिए हमारा ब्लॉग साइड हिंदी में ही लिखा जाता है,
-

-

-

-