Wednesday, September 27, 2017

राजपाल यादव से 9 साल छोटी है उनकी बीवी, हाइट में है इतनी लंबी

                                                पत्नी राधा के साथ राजपाल यादव।
MYBHATIBLOG-मुंबई. एक्टर राजपाल यादव जल्द अपकमिंग फिल्म 'जुड़वां-2' में नजर आने वाले हैं। कॉमिक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले राजपाल ने

फिल्मी करियर की शुरुआत 1999 में 'दिल क्या करे' फिल्म से की थी। फिल्मों में बड़े रोल न मिलने के बावजूद उन्होंने छोटे-छोटे रोल से ही बॉलीवुड में मुकाम हासिल कर लिया।




                                          कनाडा में हुइ थी दोनों की मुलाकात।

उन्होंने खुद के लिए एक अलग जोन ही सेट कर लिया। वैसे बात अगर उनकी पर्सनल लाइफ की करें तो वो अपनी फैमिली को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। 9 साल छोटी लड़की से की शादी...



                                शादी के दौरान पत्नी राधा के साथ राजपाल यादव।

- राजपाल की पत्नी राधा उनसे करीब 9 साल छोटी हैं। इस बात का खुलासा खुद राजपाल ने एक इंटरव्यू में किया था।

- 5.2 फीट के राजपाल ने राधा से लव मैरिज की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि, "लोगों को लगता है कि वह मुझसे बेहद लंबी हैं। लेकिन असलियत यह है कि वह सिर्फ एक इंच (5.3 फीट) लंबी हैं।"




           प्यार के आगे राजपाल ने उम्र नहीं देखी। इसलिए 9 साल छोटी लड़की से शादी कर ली।

- 2002 में वे फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाय' की शूटिंग के लिए कनाडा गए थे। वहीं एक कॉमन फ्रेंड ने दोनों की मुलाकात कराई।





                                    राधा के इंडिया शिफ्ट होते ही दोनों ने शादी कर ली।

- दोनों कनाडा के शहर कैलगरी में कॉफी शॉप पर मिले थे। इस मीटिंग में कपल ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की बातें एक-दूसरे से शेयर की थीं।

- दोनों ने वहां साथ में 10 दिन गुजारे और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।

- 10 दिन पूरे होने के बाद राजपाल वापस इंडिया आ गए। वापस आने के बाद भी ये दोस्ती टूटी नहीं, दोनों फोन पर एक-दूसरे से जुड़े रहे।

- तकरीबन 10 महीने तक फोन कनेक्ट रहने के बाद राधा ने इंडिया में शिफ्ट होने का फैसला लिया। इंडिया शिफ्ट होने के बाद ही 10 जून 2003 में दोनों ने शादी कर ली।

2 बेटियों के पिता हैं राजपाल

- राजपाल यादव और राधा 2 बेटियों के पेरेंट्स हैं।
- उनकी बड़ी बेटी मौनी जहां करीब 13 साल की हैं, तो वहीं छोटी बेटी हनी अभी 3 साल की हैं।

- राजपाल अक्सर अपनी बेटियों के साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट करते रहते हैं।

- हाल में हनी पापा के साथ 'जुड़वां-2' के शूटिंग सेट पर भी पहुंची थीं जहां उन्होंने वरुण धवन के साथ जमकर मस्ती की थी।



                                शादी से पहले दोनों कई महीने फोन पर ही बातें करते थे।

- राजपाल यादव का जन्म भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के शाहजहांपुर में 6 मार्च 1971 को हुआ था।




                               बेटी मौनी और हनी के साथ राजपाल यादव। 

- 1992-94 में राजपाल ने भारतेन्दु नाट्य अकादमी से करीब 2 साल एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। बाद में वो कुछ टाइम दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में भी रहे।




                             बेटी मौनी और पत्नी राधा के साथ राजपाल यादव।

- एक्टिंग सीखने के बाद राजपाल मुंबई आ गए। यहां उन्होंने काफी स्ट्रगल किया और टाइम के बाद टीवी सीरियल 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने'(1989-90) में काम करने का मौका मिला। यही वो शो था जिससे उन्होंने खास पहचान बनाई।





                               दोनों बच्चों के साथ जमकर एंजॉय करते हैं।

- 'जुड़वां-2' के अलावा राजपाल 'फुकरे-2' और 'करोड़पति' फिल्म में भी नजर आएंगे। वहीं 2018 में उनकी फिल्म 'सेरा बंगाली' रिलीज हो सकती है।



आप हर बॉलीवुड स्टार्स का रियल लाइफ सफर जानना चाहते है तो इस ब्लॉग वेबसाइड को फॉलो करे, उपर जाये और साइड में कोने पर फॉलो ऑप्शन पर क्लिक करे, स्टार्स की हर नई जानकारी आपके फेसबुक वाल

पर बहुच जाएगी, पर आप उपर जाकर {follow}ऑप्शन पर क्लिक करेंगें तब { किसी भी समय गूगल में सर्च कीजिये MYBHATIBLOG और जुड़े रहिये बॉलीवुड के साथ }


आपको केसा लगा यह इन्फॉर्मेशन कमैंट्स में ज़रूर लिखे, और आपके फेसबुक पर भी अपने दोस्तों को शेयर करे

इसको भी पड़े

इंग्लिश सब को आती है पर जिनको नहीं आती है वो भी पड़ सके इस लिए हमारा ब्लॉग साइड हिंदी में ही लिखा जाता है,
-
-
-